A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

श्री साईनाथ महाविद्यालय में पक्षियों के लिए जल एवं दाने की अनूठी पहल शुरू की

FB IMG 1775350920732

FB IMG 1775350940308सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *वैशाख माह की भीषण गर्मी को देखते हुए श्री साईनाथ महाविद्यालय में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा पक्षियों के लिए जल एवं दाने की व्यवस्था करने की सराहनीय पहल की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में जगह-जगह जल पात्र (सकोरे) एवं दाने रखकर पक्षियों के संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. श्रीमती प्रीति शर्मा ने कहा कि वैशाख माह में गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगता है, जिससे पक्षियों को पानी की भारी कमी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने धार्मिक संदर्भ देते हुए बताया कि इसी माह भगवान शिव ने विषपान किया था, जिससे उनका कंठ नीला हो गया और वे नीलकंठ महादेव कहलाए। उसी विष की जलन को शांत करने के लिए इस माह शिवलिंग पर शीतल जल अर्पित करने की परंपरा है।उन्होंने आगे कहा कि बढ़ती गर्मी और आधुनिक तकनीकों जैसे 5G-6G के प्रभाव से भी पक्षियों का जीवन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पक्षियों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। महाविद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि पूरे गर्मी के मौसम में नियमित रूप से जल एवं दाने की व्यवस्था की जाएगी, साथ ही अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए जागरूक किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि महाविद्यालय में प्रतिवर्ष पक्षियों के लिए जल एवं दाने की व्यवस्था की जाती है, लेकिन इस बार इसे जन-जागरूकता अभियान के रूप में विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर डॉ. विनीत शर्मा, डॉ. अभय मिश्रा, शिवम श्रीवास्तव, स्वाती, जय श्री, अनिकेत, सोनाली, पिंकी, शिवानी, रवीना, नंदनी, सुशील, विकास सहित अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!