A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

टीपीएसडीआई में की छात्रों की हौसला अफजाई

धनबाद

IMG 20260406 WA0093IMG 20260406 WA0071

IMG 20260406 WA0094उपायुक्त ने एमपीएल में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने आज उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज, नगर आयुक्त श्री आशीष गंगवार तथा अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे के साथ मैथन पावर लिमिटेड (एमपीएल) में टाटा पावर स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (टीपीएसडीआई) का भ्रमण किया। इस अवसर पर एमपीएल के सीईओ श्री बासुदेव हांसदा ने उनका स्वागत किया। उन्होंने टीपीएसडीआई परिसर का अवलोकन किया तथा प्रशिक्षण ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं से मिलकर उनकी हौसला आफजाई की। साथ ही टीपीएसडीआई के क्रियाकलापों की जानकारी ली।

इसके बाद उपायुक्त ने तकनीकी भवन स्थित ग्राउंड में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ में उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त तथा अनुमंडल दंडाधिकारी तथा अन्य अधिकारियों ने भी पौधारोपण किया।

एमपीएल के सीईओ ने उपायुक्त सहित जिला प्रशासन के तमाम वरीय पदाधिकारियों के आगमन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उपायुक्त का मार्गदर्शन सराहनीय और प्रेरक है। कहा एमपीएल सदैव पर्यावरण संरक्षण, सुरक्षा और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्ध है। पौधारोपण हमारी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी का हिस्सा हैं, जिन्हें हम निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे।

इससे पहले टीपीएसडीआई में सीओएमएस डीके गंगवाल, प्राचार्य उमेश गौतम ने संस्थान के क्रियाकलापों के बारे में विस्तार से बताया। जबकि एमपीएल के कारपोरेट कम्युनिकेशन अधिकारी अजय कुमार ने उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त तथा अनुमंडल दंडाधिकारी का बुके देकर स्वागत किया।

मौके पर एमपीएल के अधिकारी डीके गंगवाल, दैतरी स्वैन, उमेश गौतम, अभिषेक मणी सिंह, सुनील कुमार सिंह, कार्तिक महतो, हरिशंकर सिंह, अजय कुमार, अमन सिंह एवं मानस देशमुख सहित बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!