?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
बिहारबेगुसराय

चेरियाबरियारपुर कृषि साख सहयोग समिति चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा, अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला

चेरियाबरियारपुर कृषि साख सहयोग समिति चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा, अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबलाfile 00000000b2bc71faa1cfc7a63dabb994

मंझौल/बेगूसराय/संवाददाता

चेरियाबरियारपुर प्रखंड की चेरियाबरियारपुर कृषि साख सहयोग समिति चुनाव को लेकर एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। 20 अप्रैल को मतदान तथा उसी दिन मतगणना की घोषणा के बाद चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के साथ ही प्रत्याशी गांव-गांव जनसंपर्क में जुट गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए इस बार तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में जोर आजमाइश कर रहे हैं। निवर्तमान अध्यक्ष श्याम चौधरी, राजेश कुमार उर्फ डब्लू और गोपाल सिंह चुनावी अखाड़े में अपने-अपने तरीके से मतदाताओं को रिझाने में लगे हैं। तीनों प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ सुबह से देर शाम तक घर-घर दस्तक देकर वोट मांग रहे हैं। सभी अपनी-अपनी जीत पक्की होने का दावा कर रहे हैं। निवर्तमान अध्यक्ष श्याम चौधरी विकास कार्यों और किसानों के उम्मीद पर आगे भी खड़ा उतरने के दावे के साथ मैदान में हैं। वहीं राजेश कुमार उर्फ डब्लू बदलाव और पारदर्शी व्यवस्था का वादा कर युवाओं को जोड़ने में लगे हैं। तीसरे प्रत्याशी गोपाल सिंह सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की बात कहकर मतदाताओं को साध रहे हैं।
समिति के मतदाता किसानों में भी चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। चाय-पान की दुकानों से लेकर चौक-चौराहों तक चुनावी चर्चा जोरों पर है। हर कोई अपने-अपने समीकरण बैठाने में लगा है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो इस बार मुकाबला त्रिकोणीय होने से नतीजे काफी दिलचस्प रहेंगे। अब सबकी निगाहें 20 अप्रैल पर टिकी हैं। उसी दिन मतदान के तुरंत बाद मतगणना कराई जाएगी और देर शाम तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। बड़ा सवाल यह है कि क्या निवर्तमान अध्यक्ष श्याम चौधरी जीत की हैट्रिक लगा पाएंगे, या राजेश कुमार उर्फ डब्लू और गोपाल सिंह इस बार समीकरण बिगाड़ देंगे। इसका फैसला समिति के मतदाता किसान ही करेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!