


परीक्षा परिणाम के अनुसार इंटरमीडिएट में कैसर जहां कयामुद्दीन इंटर कॉलेज माननगर कांठ के छात्र अभिषेक ने 96.20 अंकों ने जिले में पहला और प्रदेश सातवां स्थान प्राप्त किया है। महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा की बुशरा ने 91.40 प्रतिशत अंकों से जिले में सातवां, आर्या कुश चौहान ने 91.20 प्रतिशत अंकों से जिले में आठवां, परिधि ने 91 प्रतिशत अंकों से जिले में नौ वां, रितिका चौहान ने 90.80 प्रतिशत अंकों से जिले में दसवां स्थान प्राप्त किया है।

कांठ के कैसर जहां कयामुद्दीन इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा इंटरमीडिएट में 96.20 अंकों ने जिले में पहला और प्रदेश सातवां स्थान प्राप्त करने वाले छात्र अभिषेक को मिठाई खिलाते शिक्षक।
इधर कांठ नगर स्थित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा की छात्रा कनक सिंह और पब्लिक इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा के मोहम्मद जैद ने हाईस्कूल में 96.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा और प्रदेश में दसवें स्थान पर अपने नाम दर्ज कराए हैं। वहीं पंडित बाबूराम शर्मा मैमोरियल इंटर कॉलेज लदावली (छजलैट) के नितिन ने 95.83 प्रतिशत अंकों से जिले में तीसरा, महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज की कांठ की छात्रा अमृता सिंह और धर्म सिंह इंटर कॉलेज खलीलपुर कद्दीम (कांठ) की वर्णिका लाम्बा ने 95.50 प्रतिशत अंकों से जिले में चौथा, महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज की कांठ की अरीबा और शुमैला परवीन ने 94.50 प्रतिशत अंकों से जिले में 9 वां, इसी कॉलेज की इशिका ने 94.17 प्रतिशत अंकों से जिले में 10 वां स्थान प्राप्त किया है।

मेधावियों की इस शानदार उपलब्धि पर महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा कांठ के प्रबंधक मुकेश माहेश्वरी, अध्यक्ष अजय कुमार विश्नोई, प्रधानाचार्य मदन सिंह, कैसर जहां कयामुद्दीन इंटर कॉलेज कांठ के प्रबंधक अश्वनी कुमार, डायरेक्टर अशोक कुमार, प्रधानाचार्य पंकज कुमार, पब्लिक इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा कांठ के प्रबंधक डॉ. पुरुषोत्तम कुमार, प्रधानाचार्य दानवीर सिंह, बाबू राम शर्मा मैमोरियल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा, धर्म सिंह इंटर कॉलेज के प्रबंधक, अध्यक्ष और प्रधानाचार्य ने भी खुशी जताई है और मेधावियों का उत्साह वर्धन किया है।












