मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली:ऑनलाइन क्विज के मेधावी प्रतिभागियों को कलेक्टर ने किया सम्मानित.

IMG 20260504 195704
Oplus_131072

 

सिंगरौली:ऑनलाइन क्विज के मेधावी प्रतिभागियों को कलेक्टर ने किया सम्मानित.

 

क्वीज प्रतियोगिता में काजल को मिला पहल स्थान राजेश द्वितीय तथा ज्ञानेन्द्र अग्रहरि को मिला तीसरा स्थान।

 

सिंगरौली:– / जिला खनिज प्रतिष्ठान सिंगरौली द्वारा आयोजित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं  को  कलेक्ट्रेट सभागार में एक भव्य सम्मान समारोह  में कलेक्टर श्री गौरव बैनल द्वारा सम्मानित किया गया।  इस प्रतियोगिता में भाग लेने शीर्ष 13 प्रतिभागियों को उनकी उत्कृष्ट बौद्धिक क्षमता के लिए सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि यह ऑनलाइन क्विज 17 मार्च  को श्आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के घटकों में सुधार और जागरूकता लाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी, जिसमें जिले भर से कुल 1821 प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया था।

समारोह के दौरान चितरंगी की काजल पनिका को प्रथम स्थान, नगर निगम सिंगरौली के राजेश कुमार शुक्ला को द्वितीय स्थान और देवसर के ज्ञानेंद्र अग्रहरी को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इनके अतिरिक्त शुभम अग्रहरी, रामकन्या अहिरवार, शिप्रा तिवारी, शुभम शुक्ला, संस्कृती अग्रहरी, संदीप साकेत, अखिलेश कुमार शाह, सोनू कुमार सोनी, मूलचंद विश्वकर्मा और सुरेश कुमार शाह को भी उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर कलेक्टर ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को जिले के विकास संकेतकों और शासकीय योजनाओं को समझने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!