मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली: कलेक्टर की अध्यक्षता में देवसर विकासखंड की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।

IMG 20260508 094122
Oplus_131072

 

सिंगरौली: कलेक्टर की अध्यक्षता में देवसर विकासखंड की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।

विभगीय कार्य में लारपरवाही बरतने पर कलेक्टर ने सीएमएचओ, डीपीएम के वेतन आहरण पर लगाई रोक

टीकाकरण अधिकारी बीपीएम  और बीसीएम का भी कटेगा एक एक सप्ताह का वेतन

सिंगरौली:– / कलेक्टर श्री गौरव बैनल की अध्यक्षता में विकासखण्ड देवसर की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने विकासखण्ड में एचपीवी टीकाकरण तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर की समीक्षा करते हुए कमी मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। कलेक्टर ने अपने दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह, डीपीएम सुधांशु मिश्रा के वेतन आहरण पर आगामी आदेश तक रोक लगाने के निर्देश दिए। वहीं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. पंकज सिंह बीपीएम सरिता सिंह तथा बीसीएम राजेश शाह के कार्य में लापरवाही बरतने पर एक संप्ताह का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। वही सेक्टर सुपरवाईजर श्यामकली चैधरी को चेतावनी जारी करने का निर्देश दिया गया।

विदित हो कि कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों सहित अमले को निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जाए। वहीं टीकाकरण का कार्य भी संतोषजनक नहीं पाए जाने पर निर्देश दिए कि टीकाकरण सत्र निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ही आयोजित हों और यदि कोई व्यक्ति टीकाकरण से वंचित रह जाता है तो उसका टीकाकरण अन्य समय पर तत्काल पूर्ण कराया जाए। टीकाकरण की सभी जानकारियां अनिवार्य रूप से निर्धारित पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक के दौरान कलेक्टर ने आयुष्मान भारत योजना एवं धरती आबा अभियान के लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि ऐसे हितग्राही, जो आयुष्मान कार्ड से वंचित हैं, उनके आयुष्मान कार्ड लक्ष्य के अनुरूप बनाए जाना सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि उप स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर लंबित प्रकरणों की सूची निकालकर कार्य पूर्ण करें, ताकि जिले का कोई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न रहे।

कलेक्टर ने मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत प्रसव पूर्व पंजीयन, जांच एवं संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कराया जाए। कलेक्टर ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र निर्धारित समय पर खुलें तथा बिना पूर्व अनुमति के अवकाश पर जाने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रत्येक केन्द्र पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, एएनएम सहित स्वास्थ्य विभाग का अमला अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेगा तथा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप अपने कार्यों का निर्वहन सुनिश्चित करेगा।बैठक के दौरान यह भी निर्देश दिए गए कि सेक्टर स्तर पर एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, सहायिका सहित अन्य अमला बेहतर तालमेल के साथ हितग्राहियों को योजनाओं के लाभ से लाभान्वित करें। वहीं सीएमएचओ, डीपीएम तथा टीकाकरण अधिकारी को निर्देश दिए गए कि लगातार भ्रमण कर निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति कराई जाए तथा स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाए।बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे, सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा, तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग का अमला उपस्थित रहा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!