A2Z सभी खबर सभी जिले की

मां गंगा व्यापार मंडल बाजार में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड द्वारा नवनियुक्त प्रदेश मंत्री केशवेंद्र “बिट्टू” पालीवाल एवं गौरव मेहता के सम्मान में एक गरिमामयी एवं भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो

मां गंगा व्यापार मंडल बाजार में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड द्वारा नवनियुक्त प्रदेश मंत्री केशवेंद्र “बिट्टू” पालीवाल एवं गौरव मेहता के सम्मान में एक गरिमामयी एवं भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

हरिद्वार। मां गंगा व्यापार मंडल बाजार में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड द्वारा नवनियुक्त प्रदेश मंत्री केशवेंद्र “बिट्टू” पालीवाल एवं गौरव मेहता के सम्मान में एक गरिमामयी एवं भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश /जिला /शहर व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ व्यापारियों द्वारा दोनों नवनियुक्त प्रदेश मंत्रियों का माल्यार्पण, पटके पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर आत्मीय सम्मान किया गया तथा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

 

इस अवसर पर सर्वप्रथम प्रदेश सचिव कमल बृजवासी एवं प्रदेश सचिव राजेश पुरी ने दोनों नवनियुक्त प्रदेश मंत्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके संगठनात्मक अनुभव एवं सक्रिय कार्यशैली से प्रदेश व्यापार मंडल को नई दिशा एवं मजबूती प्राप्त होगी।

 

इसके उपरांत जिला अध्यक्ष प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल हरिद्वार संजीव नैयर ने कहा कि संगठन में समर्पित एवं कर्मठ पदाधिकारियों का आगे आना व्यापारियों के हितों के लिए अत्यंत शुभ संकेत है

 

जिला महामंत्री प्रदीप कालरा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल सदैव व्यापारी हितों, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान एवं संगठन की मजबूती के लिए कार्य करता आया है। उन्होंने कहा कि संगठन की एकता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है और सभी पदाधिकारी मिलकर व्यापारियों की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहे हैं। कालरा जी ने विश्वास व्यक्त किया कि केशवेंद्र “बिट्टू” पालीवाल एवं गौरव मेहता के प्रदेश स्तर पर आने से संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती प्राप्त होगी तथा व्यापारी हितों के लिए और प्रभावी कार्य किए जाएंगे।

 

जिला उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता एवं जिला उपाध्यक्ष नागेश वर्मा ने दोनों नवनियुक्त प्रदेश मंत्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व एवं कार्यक्षमता से संगठन को नई ऊर्जा प्राप्त होगी तथा व्यापारी वर्ग की आवाज और अधिक मजबूती के साथ उठेगी।

 

तहसील अध्यक्ष राहुल शर्मा ने कहा कि संगठन सदैव व्यापारी हितों के संरक्षण एवं व्यापारियों के सम्मान के लिए कार्य करता रहेगा।

 

शहर अध्यक्ष व्यापार मंडल राजीव पराशर ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापार मंडल केवल एक संगठन नहीं बल्कि व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों की मजबूत आवाज है। उन्होंने कहा कि केशवेंद्र “बिट्टू” पालीवाल एवं गौरव मेहता जैसे सक्रिय, मिलनसार एवं संघर्षशील व्यक्तित्वों को प्रदेश स्तर पर दायित्व मिलना पूरे व्यापारी समाज के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों पदाधिकारी प्रदेश स्तर पर व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

 

शहर महामंत्री अमन शर्मा ने कहा कि संगठन में योग्य एवं समर्पित पदाधिकारियों का सम्मान पूरे व्यापारी समाज का सम्मान है। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग की समस्याओं के समाधान, संगठन की मजबूती एवं सभी व्यापारियों को एक सूत्र में जोड़ने के लिए निरंतर कार्य करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने दोनों नवनियुक्त प्रदेश मंत्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके अनुभव एवं कार्यशैली से व्यापार मंडल को नई ऊर्जा एवं मजबूती प्राप्त होगी।

 

पार्षद हिमांशु गुप्ता ने कहा कि संगठन सदैव व्यापारी हितों के संरक्षण एवं व्यापारियों के सम्मान के लिए हमेशा कार्य करता आया है और करता रहेगा और साथ ही दोनों नवनियुक्त प्रदेश मंत्रियों को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी

 

वरिष्ठ व्यापारी नेता , सनी पवार, राहुल दीक्षित मनोज राणा, गंगा शरण चंदेरिया, सुमित खन्ना, गगन गुप्ता गोल्डी गुप्ता माधव बेदी विजय तलवार विक्की खन्ना निखिल धवन विजय भंडारी सुनील अरोड़ा सनी अग्रवाल दीपक शर्मा एवं अजय कश्यप सहित उपस्थित सभी वरिष्ठ व्यापारियों ने दोनों नवनियुक्त प्रदेश मंत्रियों का अभिनंदन करते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में व्यापार मंडल नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

 

अपने स्वागत एवं सम्मान से अभिभूत होकर केशवेंद्र “बिट्टू” पालीवाल एवं गौरव मेहता ने प्रदेश, जिला, तहसील, शहर एवं समस्त व्यापारी प्रतिनिधियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए सम्मान एवं विश्वास को वे सदैव बनाए रखेंगे तथा व्यापारियों के हित, संगठन की मजबूती एवं व्यापारी एकता के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निरंतर कार्य करते रहेंगे।

 

“कार्यक्रम का आयोजन व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ व्यापारियों के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य रूप से संदीप गुप्ता, सनी पवार एवं राहुल दीक्षित द्वारा विशेष सहयोग एवं संयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश, जिला एवं शहर स्तर के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। और इसके साथ ही सभी पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने संगठन की एकता, व्यापारी सम्मान एवं व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Back to top button
error: Content is protected !!