
खारड़ा गांव में ग्राम रथयात्राः रात्रि चौपाल में सरकारी योजनाओं की दी जानकारी, समस्या समाधान का भी आश्वासन।
रोहट के खारड़ा गांव में 13/5/26 बुधवार रात ग्राम रथ अभियान के तहत रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। स्कूल परिसर में हुई इस चौपाल में अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव की प्रमुख पेयजल समस्या के समाधान की मांग उठाई, जिस पर अधिकारियों ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में विकास अधिकारी मन मोहन मिणा ने बताया कि इस रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य राजस्थान की कृषक, पशुपालक और ग्रामीण क्षेत्र की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना है। सरपंच गिगादेवी, भंवरलाल बावरी ने भी विकसित ग्राम 2026 ग्राम रथ अभियान के तहत सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। रथ प्रभारी हंसाराम,लाला राम,ग्राम विकास अधिकारी श्याम सिंह विश्नोई ने कहा कि लाभदायक योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए जागरूकता रथ गांवों में भेजे जा रहे हैं।इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि पुनाराम देवासी, भाजपा रोहट मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र पटेल, उपाध्यक्ष घीसु दास वैष्णव, जिला मंत्री केसर सिंह परिहार, भगवती प्रसाद सेन,आर आई वासुदेव,पटवारी अनोपसिंह भाटी, EAN पुनम चोधरी,GEN नंदिनी, पशु डॉक्टर मनोज कुमार, दिलीप सिंह,कृषि पर्यवेक्षक अमिषा चावला, कनिष्ठ सहायक मोनिका कंवर, आशा सहयोगिनी सिमा कंवर, शारदा खारोल, कांग्रेस नेता पुर्ण, कलाकार रुपाराम द्वारा डान्स किया इस दौरान वार्ड पंच शिव लाल,भाना राम, वक्ता राम सोलंकी, वेनाराम काग, सहित सैकड़ो ग्राम वासी मोजूद रहे




















