
ग्राम पंचायत नीपल, सीवास, सालरिया, व किशनपुरा में धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष शिविर संपन्न’

पाली, 22 मई। रानी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत नीपल, सीवास, सालरिया व किशनपुरा में राज्य सरकार द्वारा जनजातीय समुदाय के उत्थान एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष शिविर’ का आयोजन किया गया, जो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
रानी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत नीपल के शविर में विभिन्न विभागों द्वारा समन्वित रूप से सेवाएं प्रदान करते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। चिकित्सा विभाग द्वारा 20 टी.बी. स्क्रीनिंग, 88 मधुमेह तथा 63 एनीमिया के मरीजों की जांच की गई।
पंचायतीराज विभाग द्वारा 5 स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम), 25 स्वामित्व कार्ड, 1 जॉब कार्ड, 4 पेंशन एवं 3 पालनहार योजना के लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। वहीं अन्य विभागों द्वारा 20 मंगला पशु बीमा, 14 मातृत्व वंदना योजना तथा 185 पूरक पोषण के माध्यम से भी आमजन को लाभ प्रदान किया गया।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत सीवास शिविर में चिकित्सा विभाग द्वारा 188 टी.बी. स्क्रीनिंग, 133 मधुमेह, 188 एनिमिया के लोगो की जाँच की गई। पंचायतीराज विभाग द्वारा 5 एसबीएम, 20 स्वामित्व कार्ड, 6 जॉब कार्ड, 2 पेंशन व 1 पालनहार के लाभार्थियों को लाभान्वित किया। वही अन्य विभागों द्वारा 20 मंगला पशु बीमा, 14 मातृत्व वंदना योजना, 180 पुरक पोषण जैसी कई योजनाओ से आम जन को लाभान्वित किया गया।
ग्राम पंचायत सालरिया शिविर में चिकित्सा विभाग द्वारा 25 टीबी स्क्रीनिंग, 14 मधुमेह, 23 एनिमिया के लोगो की जांच की गई। पंचायतीराज विभाग द्वारा 3 एसबीएम, 5 नए पट्टे, 2 घुमंतु पट्टे, 2 जॉबकार्ड, 2 पेंशन व 2 पालनहार के लाभार्थियो को लाभान्वित किया। वही अन्य विभागों द्वारा 40 मंगला पशु बीमा, 12 मातृत्व वंदना योजना, जैसी कई योजनाओं से आम जन को लाभान्वित किया गया।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत किशनपुरा शिविर में चिकित्सा विभाग द्वारा 200 टीबी स्क्रीनिंग, 160 मधुमेह, 165 एनिमिया के लोगो की जांच की गई। पंचायतीराज विभाग द्वारा 10 एसबीएम, 6 नए पट्टे, 1 घुमंतु पट्टा, 2 जॉबकार्ड, 1 पेंशन व 2 पालनहार के लाभार्थियो को लाभान्वित किया। वही अन्य विभागों द्वारा 30 मंगला पशु बीमा, 2 मातृत्व वंदना योजना, 108 पूरक पोषण जैसी कई योजनाओं से आम जन को लाभान्वित किया गया।
शिविर में उपखण्ड अधिकारी शिवा जोशी, विकास अधिकारी नारायणसिंह अगवरी, तहसीलदार मोहनलाल राठौड़, भू-अभिलेख निरीक्षक विनीता चारण, पशु चिकित्सक डॉ मदनसिंह राणावत, ग्राम पंचायत प्रशासक शंकरलाल मीणा, ग्राम विकास अधिकारी रामदयाल जाट, पटवारी भरत बोस, कृषि पर्यवेक्षक सुनील चौधरी, एएनएम देवी मीणा सहित अन्य कार्मिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।









