A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

करौली जिला मुख्यालय पर गंदगी का अंबार

जिला मुख्यालय पर अग्निशमन वाहनों का सफाई कार्य में उपयोग करने से हो रहा है दुरुपयोग

  • IMG 20260524 091230सार्वजनिक शौचालयों की सफाई में अग्निशमन वाहनों का उपयोग

जिला मुख्यालय पर बने सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण लोगों की सुविधा के लिए किया गया लेकिन उनकी देखरेख और रख रखाव के आभाव में बंद पड़े हुए है जिनकी सफाई के लिए अग्निशमन वाहनों का दुरुपयोग किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार संस्थापन शाखा के प्रभारी अजय पाल फायरमैन और फायर प्रभारी के आदेश पर किया जा रहा दुरपयोग जहां एक ओर देश के प्रधानमंत्री द्वारा पेट्रोल डीजल की खपत कम करने का आव्हान किया गया वही करौली अग्निशमन केन्द्र के वाहनों का सफाई कार्य में उपयोग किया जाना प्रधानमंत्री के आव्हान का खुला प्रतिकार है ।

जहां वेतन के नहीं मिलने से सभी अनुबंधित सफाई कार्मिक कार्यबहिष्कार किए हुए है जिससे करौली जिला मुख्यालय पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है लेकिन उसकी कोई सुध नहीं ले रहा है जिससे आमजन को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है और बीमारियों की आशंका से चिंता बनी हुई है लेकिन जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!