A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम समीक्षा की

FB IMG 1779980204515

लखनऊ।

रिपोर्ट बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता एवं मनोबल को मजबूत करने के लिए बेहतर आवासीय और कार्य सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पुलिस लाइन्स, थाना, बैरक, अग्निशमन केंद्र एवं अन्य निर्माण कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूर्ण किए जाएं। आधुनिक पुलिसिंग के लिए मजबूत आधारभूत ढांचा अत्यंत आवश्यक है और निर्माण कार्यों में तकनीकी मानकों से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं होगा।

मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए तथा आवश्यकतानुसार तकनीकी विशेषज्ञों एवं अतिरिक्त मैनपावर की सहायता ली जाए। उन्होंने प्रतिष्ठित संस्थानों से समय-समय पर थर्ड पार्टी ऑडिट कराने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री जी ने रिक्त पदों को मेरिट के आधार पर भरने के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस बल की आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक, सुरक्षित एवं उपयोगी अधोसंरचना विकसित की जाए।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!