

सिंगरौली: गड़ेरिया चढ़ाई पर ट्रक-बल्कर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत बाल बाल बचे चालक ।
जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला
सिंगरौली : वैढ़न-बरगवां मुख्य सड़क मार्ग पर गड़ेरिया चढ़ाई के समीप देर रात एक ट्रक और बल्कर वाहन की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि दोनों वाहनों के चालक बाल-बाल बच गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। मिली जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना देर रात हुई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन सड़क पर ही क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग एवं पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया। कुछ समय बाद आवागमन सामान्य हो सका। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार एवं लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है।


