

:- चंद्रपुर स्थानिक पैंथर्स स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा दिनांक 15 मई से 27 मई तक समर कैंप का आयोजन किया गया था जिसमें कुश्ती ताइक्वांडो ग्रेपलिंग और जी-जुत्सु व मार्शल आर्ट खेलों का समावेश था जिसमें चंद्रपुर शहर से 50 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया जिसमें नियमित सुबह 5:30 से 7:30 तथा शाम में 5:30 से 7:30 तक पैंथर्स स्पोर्ट्स अकैडमी बागरा नगर बाबूपेठ़ बूपेठ रोड चंद्रपुर यहां अभ्यास व सराव लिया जाता था इस समर कैंप में नियमित रूप से सुबह-शाम अंकुरित चना, मोट, केले, दुध, मूंगफली जैसी प्रैक्टिस के बाद विद्यार्थियों खिलाड़ियों को दिया जाता था यह कैंप पूरी तरह से निशुल्क था। इसके लिए अकादमी को सहयोग करने वाले कुछ लोगों ने अपनी अपनी तरफ से इन उपयुक्त आहार के लिए सहयोग किया जिसमें श्री अमित अग्रवाल श्री गोत्रा जी, श्री. निखिल धूमने सर, श्री हरीश राठी जी वार्ड मेंबर श्रीमती चालखुले मैडम, महाराष्ट्र पोलीस कु. नितीक्षा प्रधान मैडम, कु. आर्या शेंडे मैडम ने सहयोग किया। इस प्रकार कार्यक्रम के समारोह के दिन में विद्यार्थियों को श्री उमेश पंधरे सर के द्वारा प्रमाण पत्र दिए गए, कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में पैंथर्स स्पोर्ट्स फाऊंडेशन के सचिव व कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में श्री उमेश पंधरे सर, कोषाध्यक्ष श्रीमती पदमा देवी व पैंथर्स स्पोर्ट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री मुकेश पाण्डेय उपस्थित थे कार्यक्रम के दौरान कुश्ती, ताइक्वांडो, ग्रेपलिंग खेलों का प्रत्यक्ष प्रदर्शन किया गया उसके पश्चात समर कैंप के सभी विद्यार्थियों को नियमित रूप से कैंप में मेहनत करने के लिए प्रोत्साहन के रूप में प्रमाण पत्र दिया गया और उसके पश्चात सभी को पैंथर्स स्पोर्ट्स अकैडमी की टीशर्ट प्रदान की गई। कैंप में सभी विद्यार्थी यह इस कैंप में खेले खेल का महत्व वह शारीरिक इसके बारे में काफी अनुभव लिए है भविष्य में होने वाले सैलरी गेम जिला स्तरीय राज्य स्तरीय राष्ट्रीय स्तरीय को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना अपने जिले का अपने राज्य का अपने देश का नाम रोशन करेंगे ऐसी सभी ने संकल्पना ली है इस प्रकार कार्यक्रम के लिये आलोक दुर्गम, भाविक कुडवे, श्रुति दुर्गम, गुनगुन चौहान, मुस्कान चौहान, त्रिशा दुबे, व अन्य सहयोगिने ने परिश्रम लेकर सफल बनाया।
संपादक:-
श्री. मुकेश पाण्डेय,
चंद्रपुर, महाराष्ट्र









