A2Z सभी खबर सभी जिले की

जनपद मीरजापुर थाना को०देहात पुलिस टीम द्वारा 28.68 ग्राम अवैध हेरोईन के साथ 02 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार, 05 अदद मोबाइल फोन व बिक्री के 21,090 रूपये बरामद

जनपद मीरजापुर थाना को०देहात पुलिस टीम द्वारा 28.68 ग्राम अवैध हेरोईन के साथ 02 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार, 05 अदद मोबाइल फोन व बिक्री के 21,090 रूपये बरामद FB IMG 1781280880801

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांक: 12.06.2026 को थाना को० देहात पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना को० देहात पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना को०देहात क्षेत्रांतर्गत ग्राम चन्दईपुर स्थित जोगीवीर बाबा मंदिर के पास से 02 नफर अभियुक्त/अभियुक्ता 1. अजीत विश्वकर्मा पुत्र मुन्ना विश्वकर्मा निवासी गौरियान बस्ती रमईपट्टी थाना को०शहर जनपद मीरजापुर व 2. संतोषी देवी पत्नी स्व० विकाश दूबे निवासिनी पश्चिम महाल थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के क जे से 28.68 ग्राम अवैध हेरोईन (अनुमानित अंतराष्ट्रीय कीमत 05 लाख रूपये) व 05 अदद मोबाइल फोन व बिक्री का 21,090 रूपये बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना को०देहात पर मु०अ०सं०-303/2026 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता को मा० न्यायालय/जेल भेजा गया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता –

1. अजीत विश्वकर्मा पुत्र मुन्ना विश्वकर्मा निवासी गौरियान बस्ती रमईपट्टी थाना को०शहर जनपद मीरजापुर, उम्र 25 वर्ष। 2. संतोषी देवी पत्नी स्व० विकाश दूबे निवासिनी पश्चिम महाल थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, उम्र 45 वर्ष ।

पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0-303/2026 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट थाना को०देहात जनपद मीरजापुर ।

विवरण बरामदगी – 28.68 ग्राम अवैध हेरोईन (अनुमानित अंतराष्ट्रीय कीमत 05 लाख रूपये) 05 अदद मोबाइल फोन व बिक्री का 21,090 रुपये बरामद ।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम – उप निरीक्षक राकेश राय चौकी प्रभारी बरकछा, उप निरीक्षक उमाशंकर यादव, उप निरीक्षक शिवजी यादव मय पुलिस टीम थाना को०देहात जनपद मीरजापुर ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!