A2Z सभी खबर सभी जिले की

कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे

कटनी

कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत सोमवार को खनिज विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।

उप संचालक खनिज रत्नेश दीक्षित ने बताया कि पन्ना नाका क्षेत्र में खनिज अमले द्वारा वाहनों की औचक जांच की जा रही थी। इस दौरान कोयला ले जा रहे दो हाइवा वाहनों को संदिग्ध पाए जाने पर पर पिपरोंध वन चौकी के समीप रुकवाया गया।

जांच के दौरान इन वाहनों की ऑनलाइन ई-टीपी (ETP) का भौतिक सत्यापन किया गया। जिसमें ई-टीपी में दर्ज मात्रा और वाहन में लदे कोयले की मात्रा में भारी विसंगति पाई गयी। अवैध परिवहन की पुष्टि होने पर उक्त दोनों हाइवा वाहन क्रमांक आरजे-09-जीई-2000 और आरजे-14-जीजे-5414 को तत्काल प्रभाव से जब्त कर लिया गया है। जब्त वाहनों को सुरक्षा हेतु कलेक्ट्रेट स्थित खनिज शाखा परिसर में खड़ा कराया गया है।

खनिज विभाग ने बताया कि जिले में खनिज माफियाओं के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जा रही है। अब जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दिन के साथ-साथ रात्रि कालीन औचक निरीक्षण और छापामार कार्रवाई भी तेज कर दी गई है। अवैध परिवहन में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी वाहन को बख्शा नहीं जाएगा।

इस संपूर्ण कार्रवाई को सफल बनाने में सहायक खनिज अधिकारी पवन कुशवाहा, खनिज निरीक्षक कमलकांत परस्ते एवं फील्ड अमले के सदस्य ज्ञानेंद्र सिंह, उमेश मिश्रा तथा रमाकांत गर्ग की भूमिका सराहनीय रही।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!