
शासन के 15 वर्षीय प्रतिबंध के बावजूद 17.5 साल पुरानी बस का परमिट और फिटनेस कैसे वैध था?
कटनी में पिछले लगभग एक वर्ष से आरटीओ के रूप में पदस्थ अधिकारी के कार्यकाल में यह कोई पहला मामला नहीं है, जब नियमों की अनदेखी सामने आई हो। लेकिन इस बार यात्रियों की जान दांव पर लगी थी। सूत्रों की मानें तो कैमोर और आसपास के क्षेत्रों में ऐसी दर्जनों बसें और ओवरलोड वाहन आज भी आरटीओ की नाक के नीचे बेखौफ दौड़ रहे हैं।इस हादसे ने साफ कर दिया है कि आरटीओ के दौरे सिर्फ कागजी खानापूर्ति और चेकिंग के नाम पर औपचारिकता हैं। अब देखन





