

सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* राहतगढ़ एसडीएम और तहसील कार्यालय पर नागरिकों को सुविधाओं का लाभ समय पर सुगमता से मिले। न्यायालय में प्रकरणों के संबंध में नियमित सुनवाई हो। राजस्व प्रकारणों का निराकरण शीघ्रता से किया जाए, कार्यालय परिसर को साफ एवं स्वच्छ बनाएं। उक्त निर्देश कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने आज राहतगढ़ एसडीएम और तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ विवेक केवी, एसडीएम रोहित वर्मा, तहसीलदार निर्मल सिंह राठौर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्रीमती पाल ने निर्देश देते हुए कहा कि राहतगढ़ एसडीएम और तहसील कार्यालय में आने वाले आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। राजस्व न्यायालयों में प्रकरणों के संबंध में नियमित रूप से सुनवाई आयोजित की जाए और लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण शीघ्रता से करते हुए उनकी संख्या में तेजी से कमी लाई जाए। इस दौरान उन्होंने राजस्व न्यायालय, रिकॉर्ड रूम, नकल शाखा, वेटिंग रूम सहित अन्य शाखाओं का निरीक्षण किया एवं प्रकरणों के संबंध में जनकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार कोर्ट में नामांतरण, बंटवारा आदि के प्रकरण समसीमा से अधिक लंबित न रहे। उन्हें शीघ्रता से देखें और निराकृत करें। कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में सभी आवश्यक फाइलों और दस्तावेजों का व्यवस्थित रिकॉर्ड संधारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी प्रकरण की जानकारी तुरंत मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने संपूर्ण कार्यालय परिसर को पूरी तरह साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने की हिदायत दी। उन्होंने निर्देशित किया कि दूर-दराज से आने वाले नागरिकों की सुविधा के लिए कार्यालय में बैठने की उत्तम व्यवस्था, ठंडे पेयजल की उपलब्धता और सुलभ शौचालय की समुचित व्यवस्था रखी जाए।










