A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

कांग्रेस का मुख्यमंत्री मोहन यादव पर बड़ा हमला, जमीन खरीदी और खनन कारोबार को लेकर उठाएं सवाल

FB IMG 84638211474909879792वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* भोपाल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनके परिवार की संपत्तियों तथा जमीन खरीद को लेकर गंभीर सवाल उठाए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद मोहन यादव और उनके परिवार के नाम पर बड़ी मात्रा में जमीन खरीदी गई है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि राम मंदिर चंदा चोरी और महाकाल मंदिर की जमीन से जुड़े मामलों में भी भाजपा की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2023 में डॉ. मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद वर्ष 2021 से 2025 के बीच 253 एकड़ जमीन खरीदी गई, जबकि वर्ष 2024-25 में ही 168 एकड़ जमीन खरीदे जाने की जानकारी सामने आई है। पटवारी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के परिवार के पास करीब 300 एकड़ जमीन है।
तंज कसते हुए कहा कि क्या वल्लभ भवन की पांचवीं मंजिल स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय का नाम बदलकर “मोहन यादव एंड फैमिली रियल एस्टेट” कर देना चाहिए। पटवारी ने कहा कि एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश पहले ही भ्रष्टाचार के मामलों में बदनाम रहा है और हालिया खुलासों से यह बात और स्पष्ट होती है। नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने कहा कि लोगों ने अब तक ‘केरल फाइल्स’ और ‘कश्मीर फाइल्स’ जैसे नाम सुने हैं, लेकिन अब मध्य प्रदेश में मोहन यादव फाइल्स‌सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवहन विभाग के कथित घोटाले पर भी सरकार ने चुप्पी साध रखी थी और यह तो केवल फाइल नंबर-1 है। सिंघार ने आरोप लगाया कि उज्जैन में मुख्यमंत्री का बड़ा साम्राज्य है और गिट्टी, रेत सहित विभिन्न खनिज कारोबार पर उनका प्रभाव है। उन्होंने कहा कि उज्जैन में नियम बदले जाते हैं और सवाल उठाया कि आखिर इंदौर का मास्टर प्लान अब तक क्यों नहीं आ पाया। उन्होंने आशंका जताई कि कहीं इंदौर की जमीनों में भी हेराफेरी तो नहीं हो रही है। कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री और उनके परिवार की संपत्तियों, जमीन खरीद और कथित कारोबार की निष्पक्ष जांच की मांग की है। हालांकि भाजपा या मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इन आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!