A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

पीएम श्री विद्यालय सिहोरा का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, शिक्षक के अटैचमेंट को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को दिए सख्त निर्देश

FB IMG 1039013272199639333FB IMG 5696741194206845094सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* जिले में शिक्षा व्यवस्था में सुधार और स्कूलों में शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने आज राहतगढ़ क्षेत्र के पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सीहोरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल की व्यवस्थाओं और शिक्षकों के अटैचमेंट (संलग्नीकरण) को लेकर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और जिला शिक्षा अधिकारी को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि वे व्यवस्थाओं में सुधार करें। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने विद्यालय में उपस्थित सभी शिक्षकों से चर्चा की और उनके अध्यापन विषयों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कड़े और सख्त निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालय में समस्त शैक्षणिक एवं कार्यालयीन स्टाफ स्कूल खुलने के निर्धारित समय से अनिवार्य रूप से पहले पहुंचे और स्कूल बंद होने के समय तक रुककर पूरी निष्ठा से कार्य करें। समय-पालन में किसी भी प्रकार की ढील या लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय में कुल पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या, प्रतिदिन की स्टाफ और छात्र उपस्थिति पंजी, स्कूल के विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों व रिकॉर्ड्स का बारीकी से अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय के विगत वर्षों के परीक्षा परिणामों की भी गहन समीक्षा की। उन्होंने संस्था प्रमुख और शिक्षकों को निर्देशित किया कि कमजोर छात्र-छात्राओं पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि ऐंसे छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम और शिक्षा की गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार लाया जा सके। पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीहोरा के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने विद्यालय के बच्चों से सीधा संवाद किया। जब बच्चो से जिज्ञासावश पूछा कि कलेक्टर कैसे बनते हैं तो उन्होंने बच्चों को अच्छे से पढ़ने और नियमित रूप से विद्यालय आने की समझाइश दी। बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि जो हम स्कूल में पढ़ते हैं, वही कलेक्टर बनने की परीक्षा में भी पूछा जाता है। कक्षा 6वीं से 12वीं की पुस्तकें ही प्रत्येक प्रतियोगी परीक्षा की नींव हैं, इसलिए कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी अपने-अपने विषयों को अच्छे से पढ़ें। उन्होंने बताया कि पाठ्यक्रम को बार-बार पढ़ने से उसे याद रखने और समय पर वापस याद आने में मदद मिलती है, इसलिए हमें प्रत्येक विषय को दो-तीन बार पढ़ना चाहिए। इससे हमारी विषय को समझ पक्की और गहरी होती है।
कलेक्टर ने बच्चों से कहा कि लगातार अभ्यास ही सफलता की कुंजी है। इसके लिए हमें टाइम टेबल बनाकर पढ़ना चाहिए। उन्होंने बच्चों से भविष्य में क्या बनना है, इसके लिए अभी से सोचने और अमल करने के लिए कहा। वर्तमान युग को तकनीकी का युग बताते हुए उन्होंने कहा कि हमें तकनीक का उपयोग अपनी पढ़ाई में और विषयों को आसानी से समझने में करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को इंटरनेट और मोबाइल का सदुपयोग करने एवं सावधानी से उपयोग करने की हिदायत दी। संवाद के दौरान कलेक्टर ने स्वयं कक्षा में पहुंचकर बच्चों से गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी विषयों से संबंधित सवाल भी पूछे।
कलेक्टर ने प्रिंसिपल कक्ष में पहुंचकर विद्यालय में उपस्थित एवं अनुपस्थिति स्टाफ की जानकारी ली। मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच की एवं निर्देश दिए कि विद्यालय में प्रत्येक दिन सूची के अनुसार मध्याह्न भोजन बच्चों को दिया जाए एवं भोजन की गुणवत्ता में सुधार किया जाए। उन्होंने कहा कि भोजन पूरी साफ-सफाई से बनाया जाए एवं भोजन में ज्यादा से ज्यादा पोषक तत्वों को शामिल किया जाए। निरीक्षण के क्रम में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिहोरा के शाला परिसर का भी भ्रमण किया। उन्होंने विद्यालय में निर्मित शौचालयों की स्वच्छता स्थिति, पेयजल की उपलब्धता और खेल मैदान की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने संस्था प्रमुख को सख्त हिदायत दी कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा, इसलिए पूरे परिसर में प्रतिदिन स्वच्छता सुनिश्चित की जाए। वर्षाकाल में परिसर के आसपास जहरीले कीट-पतंगे एवं जहरीले पौधों उग आते हैं ऐंसे में विद्यालय परिसर में पूरी साफ-सफाई रखी जाए, जहरीले पौधा एवं कीट-पतंगों को परिसर के हटाना सुनिश्चित किया जाए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!