A2Z सभी खबर सभी जिले की

ये हेल्प लाईन नम्बर आपके काम के है  इन्हे सेव रखे   श्याम मंदिर मे महिलाओ को ऑपरेशन जागृति एवं राजकोप सिटीजन ऐप की दी  जानकारी

ये हेल्प लाईन नम्बर आपके काम के है  इन्हे सेव रखे
श्याम मंदिर मे महिलाओ को ऑपरेशन जागृति एवं राजकोप सिटीजन ऐप की दी  जानकारी01 1 4 02 2 03 3
पाली 25 जून। पाली शहर के हाउसिंग बोर्ड  स्थित श्याम मंदिर मे गुरूवार को पुलिस विभाग, एंटी रोमियो स्कोड एवं कालिका पेट्रोलिंग टीम की ओर से  महिलाओ को विभिन्न आवश्यक हेल्प लाइन नंबर के साथ ही ऑपरेशन जागृति एवं राजकोप सिटीजन ऐप की दी जानकारी दी गईं।
सी.आई. जसवंत सिंह एवं एंटी रोमियो स्कोड हेड कांस्टेबल पार्वती  देवी एवं कालिका पेट्रोलिंग टीम सदस्य हेड कांस्टेबल राधा, संगीता, इमरती मनोज एवं राधा ने गरिमा हेल्प लाइन नंबर 1090, आपातकालीन नंबर 112, साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 के बारे मे विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि ये हेल्प लाईन नम्बर उनके काम के है  इन्हे  हमेशा सेव रखे । उन्होने  यातायात नियमों, सीट बेल्ट बांधने, हेलमेट पहनने, सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!