?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

पर्दाफाश;52 हजार के नकली नोट व उपकरण सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता

बाहादराबाद हरिद्वार

                   (उत्तराखंड)
Vande Bharat,June 30, 2026

IMG 02482df6e35f 4f85 40e7 a638 07272a5ba21b

हरिद्वार। कोतवाली श्यामपुर क्षेत्र में पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से नोट छापने के उपकरण व करीब 52 हजार के नकली नोट भी बरामद किए है।

आज मंगलवार पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग एक क्विड कार UK-08BG-6798 से नकली नोट छापने के लिए उपकरण एवं छपे हुए नकली नोटों को ठिकाने लगाने के लिए बड़ापुर, बिजनौर की ओर जाने वाले हैं। सूचना पर पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाकर उक्त नंबर की कार को लालढांग तिराहे के पास घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर कार में छिपाकर रखे गए 50 हजार रुपये के छपे जाली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण को पुलिस ने बरामद कर लिया। मौके से तिनब्लोगों को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम देवेन्द्र कुमार पुत्र अशोक कुमार (31 वर्ष) गुलजार अहमद पुत्र अब्दुल हमीद (30 वर्ष) निवासी बड़ापुर जिला बिजनौर व शगुन जोशी पुत्र पवन जोशी (26 वर्ष) निवासी लालढांग थाना श्यामपुर बताया।

ऐसे नेटवर्क करता था काम

पूछताछ में जानकारी मिली कि आरोपियों में गुलजार आनलाईन नकली नोट छापने वाला पेपर मंगाता था, आरोपी शगुन असली नोट से फोटो खींचकर उसे साप्टवेयर एवं एप की मदद से गुणवत्ता को बढ़ाता था, जिससे की नोट का प्रिन्ट सही आये। आरोपी देवेन्द्र ने बताया कि इससे पहले उसने और गुलजार ने मिलकर बड़ापुर बिजनौर में भी करीब 01 लाख रू0 के नकली नोट छापे थे, उसमें से कुछ नोट खराब हो गये थे लेकिन करीब 60 हजार के नकली नोट उन लोगों ने मार्केट में चलाये थे। जिसके बाद उनका लालच और बढ़ गया। इसलिये देवेन्द्र व गुलजार ने अपने साथ देवेन्द्र के जीजा शिवम व नोट की गुणवत्ता बढ़ाने के लिये शगुन जोशी को अपने गैंग में शामिल किया।

Back to top button
error: Content is protected !!