
*विद्या भारती पब्लिक स्कूल से निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर*
निजामपुर। शुक्रवार को विद्या भारती पब्लिक स्कूल से निजामपुर चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। विद्यालय के चेयरमैन

एडवोकेट राजकुमार यादव एवं वाइस चेयरपर्सन डॉ. उषा यादव ने तिरंगा दिखाकर यात्रा को रवाना किया।
यात्रा में विद्यालय के प्रबंध निदेशक एडवोकेट पीयूष यादव, निदेशक डॉ. रविन्द्रा यादव, प्राचार्य अजीत सिंह, उप प्राचार्य प्रवीण कुमार शर्मा, को-ऑर्डिनेटर रितु शर्मा, किड्स ब्लॉक इंचार्ज विजय सोनी सहित अध्यापकगण एवं विद्यार्थी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों के साथ पूरे मार्ग को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
यात्रा का समापन निजामपुर चौक पर हुआ। इस दौरान सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान को बनाए रखने का संकल्प लिया। वाइस चेयरपर्सन डॉ. उषा यादव ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं स्टाफ से अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने और सदैव उसका सम्मान करने का आह्वान किया।

