A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

केंद्र सरकार ने जनगणना2027 के लिए 40 सवालों की सूची को जारी कर दिया है।

इस बार जनगणना के दौरान जाति के बारे में भी पूछा जायेगा

।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज, शुक्रवार 14 अगस्त 2026 ।।
========
। उनयासीवें स्वतंत्रता दिवस 15अगस्त 2026 की हार्दिक शुभकामनाऐं ।
=================

नागपुर-:: केंद्र सरकार नें जनगणना वर्ष 2027 के लिए पूछे जाने वाले चालीस सवालों की सूची जारी कर दी है। आजादी के बाद पहली बार ऐसा होगा कि जनगणना के दौरान एससी,एसटी, या अन्य जाति के बारे में पूछा जायेगा। जनगणना में यह पहली बार होगा कि सभी समुदायों की जाति की जानकारी भी जनगणना में दर्ज किया जायेगा। इसके पूर्व वर्ष 2011 जनगणना के दौरान फार्म में 29 सवाल थे, जिसमें कि जाति से संबंधित जानकारी के लिए एससी,एसटी का ही विकल्प दिया गया था। इसबार जनगणना2027 के सवालों की सूची में जाति से संबंधित सवाल नंबर 10 पर है जिसमें कि एससी, एसटी के साथ जाति शब्द भी जुड़ा हुआ है। जनगणना में विशेष बात यह है कि कोविड वैक्सीन कहां लगवाई थी, यह.सवाल भी पूछा जायेगा।.जनगणना फार्म में मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, मतदाता सूची,बैंक खाता, आदि से संबंधित सवाल भी जुड़े रहेंगे।.जनगणना में व्यक्ति का नाम, परिवार के मुखिया से संबंध, लिंग, जन्मतिथि, और आयु भी पूछी जायेगी, वैवाहिक स्थिति, विवाह के समय उम्र, पति/पत्नि का नाम, राष्ट्रीयता, धर्म, माता पिता आदि जानकारी भी दर्ज की जायेगी। जनगणना के दौरान मातृभाषा,एवं दूसरी अन्य भाषाएं ,साक्षरता,डिजिटल साक्षरता, दिव्यांगता,, शैक्षणिक संस्थान में पढ़ाई की स्थिति, उच्चतम शैक्षणिक योग्यता, स्ट्रीम या विषय भी पूछा जायेगा।.रोजगार से संबंधित- व्यक्ति ने पिछले एक साल में काम किया या नहीं,आर्थिक गतिविधि, व्यवसाय, काम का क्षेत्र, आदि पूछा जायेगा। कामगार की श्रेणी, गैर आर्थिक गतिविधि, काम की तलाश, या उपलब्धता, काम की जगह तक आने जाने की जानकारी भी ली जायेगी। जन्म स्थान और माइग्रेशन-: इस पर जन्मस्थान, पिछला निवास स्थान, माइग्रेशन का कारण और वहां रहने की अवधि भी पूछा जायेगा ।.महिलाओं से जीवित बच्चों अबतक जन्मे बच्चे,पिछले एक वर्ष में जन्मे बच्चों की संख्या आदि दर्ज की जायेगी। बैंक खाता और आधार नंबर-: इस काॅलम में – कुल बैंक खाता और मोबाइल नंबर, आधार नंबर, मतदाता सूची,पासपोर्ट नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध या नहीं,कोविड वैक्सीन कहां लगवाई आदि की जानकारी भी ली जायेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनगणना2027 में देश में पहली बार डिजिटल आधारित जनगणना होगी। डेटा डिजिटल माध्यम से दर्ज किया जायेगा, इसके लिए नागरिकों को स्वयं अपनी जानकारी देने- सेल्फ एनयुमरेशन का विकल्प भी दिया जायेगा। जानकारी अनुसार जनगणना की कानूनी प्रक्रिया सेंसस एक्ट 1948,सेंसस रूल्स 1990 के अंतर्गत होगी।.सरकार के अनुसार नागरिकों के द्वारा दी गई जानकारी पूरी तरह से गोपनीय सुरक्षित रखी जायेगी। नागरिकों द्वारा दी जानकारी सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। जगणना2027 दो पा री में होगी। जनगणना के पहले दौर में घरों की गिनती होगी, समय अप्रैल से सितंबर 2026, इसमें घर मकान परिवारों की जानकारी एकत्रित की जायेगी, घर मकान की स्थिति, सुविधाएं,परिवार के पास मौजूद संपत्तियों की जानकारी ,यह पूरी जानकारी आनलाईन भरने की सुविधा होगी। जनगणना के दूसरे चरण में-: जनगणना कर्मचारी घर घर पहुंचकर स।हर नागरिक की उम्र, शिक्षा, धर्म, रोजगार आदि की जानकारी एकत्रित करेंगे। जनगणना पूरे भारत में केंद्र के समन्वय से होगी। राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों की सरकारें इसके क्रियान्वयन में पूरा सहयोग करेंगी।

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!