A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेश

रामपुरा : विद्युत पोल हादसे में मनीष की मौत, विधायक ने दी सहायता का आश्वासन

1787050617रामपुरा : विद्युत विभाग में आउटसोर्स कर्मचारी मनीष पिता बाबूलाल आर्य की पोल पर काम करते समय गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। मनीष को आवश्यक सुरक्षा उपकरण न मिलने का आरोप है। उपचार के दौरान रात 11 बजे उसकी नीमच के निजी अस्पताल में मृत्यु हुई। मृतक के परिजनों ने आक्रोशित होकर नाका नंबर-2 स्थित कॉलेज के सामने शव रखकर चक्काजाम कर दिया, जिससे मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

घटना के बाद प्रशासन और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने मृतक के परिवार को कानूनी सहायता, बीमा राशि, नौकरी, पेंशन और बच्चों की शिक्षा के लिए सहायता देने का आश्वासन दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण करंट लगना बताया गया है। आउटसोर्स कर्मचारी संगठन और ट्रेड यूनियन ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर सवाल उठाए और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा और आश्रित को नौकरी देने की मांग भी की गई है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!