A2Z सभी खबर सभी जिले की

जनपद में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के साथ-साथ कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए महराजगंज पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक चेकिंग और गश्त अभियान चलाया

FB IMG 1787120915979

महराजगंज।

महराजगंज पुलिस का बड़ा अभियान: 227 वाहनों के चालान, 74 लोगों पर शांति भंग में कार्रवाई

महराजगंज। जनपद में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के साथ-साथ कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए महराजगंज पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक चेकिंग और गश्त अभियान चलाया। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 227 वाहनों का चालान किया।
चेकिंग अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने, बिना हेलमेट वाहन चलाने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने और तेज गति से वाहन चलाने समेत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई।

74 लोगों पर शांति भंग में कार्रवाई

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए 74 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार इन लोगों को भविष्य में शांति व्यवस्था भंग न करने के लिए भारी से भारी जमानत मुचलके से पाबंद कराया गया।

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।

पैदल गश्त से बढ़ाई सुरक्षा

पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त अभियान जारी रहा। प्रभारी निरीक्षकों और थानाध्यक्षों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने बाजारों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की।
इस दौरान दुकानदारों, व्यापारियों और आम लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं। बैंकों, एटीएम, ग्राहक सेवा केंद्रों और अन्य वित्तीय प्रतिष्ठानों के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई।
पुलिस ने नागरिकों से प्रमुख चौराहों, सड़कों की पटरियों और भीड़भाड़ वाले स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखने में सहयोग की अपील की, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। इसके साथ ही 17 लोगों के खिलाफ 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

संभ्रांत लोगों और धर्मगुरुओं से पुलिस का संवाद

जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों ने संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, कास्तकारों और किसानों के साथ शांति समिति की बैठकें कीं। बैठकों में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई।

13 लंबित विवेचनाओं का निस्तारण

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस ने गुण-दोष के आधार पर कार्रवाई करते हुए 13 विवेचनाओं का निस्तारण किया।
पुलिस के अनुसार 18 और 19 अगस्त 2026 को जनपद में विभिन्न अपराधों, शांति भंग, आबकारी और अन्य मामलों में संबंधित अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी और विधिक कार्रवाई की गई। महराजगंज पुलिस का कहना है कि अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!