

बरमंडल। लोकतंत्र सेनानी डाॅ ओम सोनी (हरि ओम) का निधन हो गया जिनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। आपका जन्म अलीराजपुर जिले के खट्टाली गांव मे 1953 मे हुआ था। आपातकाल के दौरान आपने लोकतंत्र की रक्षा के लिये संघर्ष किया और 19 महीने जेल मे कैद रहे। 1982 मे डाॅ ओम सोनी बरमंडल आये और उसके बाद यहा के स्थानीय निवासी बन गए। हंसमुख एंव मिलनसार प्रवृति के होने से हर किसी को वै अपना मित्र बना लेते थे।
गृह निवास से अंतिम यात्रा निकाली गए जहां पर प्रशासन की और से एसडीएम अजमेर सिंह गौड,एसडीओपी विश्वदीप सिह परिहार ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। राजौद टीआई आरएस बर्डे ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। वही भाजपा की और से पुर्व विधायक वेलसिंह भूरिया,मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा,पूर्व मंडल अध्यक्ष अमृत पायल,रामेश्वर चौधरी,पुर्व जिला मंत्री दीपक फेमस,पुर्व मंडल मंत्री देवीलाल श्रीकार ने उनके पार्थिव देह पर पार्टी का ध्वज ओढाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। गांव के प्रमुख मार्गो से शव यात्रा निकाली गए जो स्थानीय मुक्तिधाम पहुंचे जहा पर पुलिस गार्ड ने गार्ड ऑफ आनर दिया और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया। प्रशासन की और से उनके पुत्र अमित सोनी को श्रद्धा निधि भेट की गई। एसडीएम अजमेर सिंह गौड़,एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार,पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया आदि ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा मे मित्रो शुभचिंतकों ने उनके जीवन को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार पर हुए इस वज्रपात को सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना की।



