A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरप्रताप गढ़

सुख शांति व समृद्धि की कामना से निकाली गयी कलश शोभा यात्रा

कलश शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु

सुख शांति व समृद्धि की कामना से निकाली गयी कलश शोभा यात्रा

लालगंज, प्रतापगढ़। सुख शांति और समृद्धि की कामना को लेकर बुधवार को भगवान वासुदेव की कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। नगर के अझारा, सांई की कुटी से निकाली गयी कलश शोभा यात्रा लालगंज कस्बा होते हुए बाबा घुइसरनाथ धाम पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने बाबा घुइसरनाथ का दर्शन पूजन किया। इसके बाद कलश यात्रा वापस कथास्थली पहुंची। कलश यात्रा के दौरान महिलाओं के मंगलगीत व जयकारे से इलाका और भक्तिमय हो उठा दिखा। मुख्य यजमान निर्मला मिश्रा व प्रवीण कुमार मिश्र ने व्यासपीठ का पूजन किया। निर्मला देवी ने श्रद्धालुओं का स्वागत व श्रवण कुमार मिश्र ने आभार जताया। कथाव्यास आचार्य करूणाशंकर दुबे ने कहा कि कलियुग में श्रीमदभागवत कथा श्रवण से मानव मोक्षगामी होता है। इस मौके पर देवानंद मिश्र, अटल बिहारी मिश्र, संकठा प्रसाद पाण्डेय, मिथलेश मिश्र, लवकेश मिश्र, बृजेश मिश्र, शशिधर मिश्र, कौशलाधीश मिश्र, शशांक मिश्र, आनन्द कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!