A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरप्रताप गढ़

ऋतिका मिश्रा का हुआ आईआईएमबी में चयन, सफलता ने बढ़ाया लालगंज का मान

सफल मेधावी छात्रा ऋतिका मिश्रा

लालगंज, प्रतापगढ़। क्षेत्र की मेधावी छात्रा ने बैंगलोर के आईआईएमबी प्रतिष्ठित संस्थान में चयन की सफलता से लालगंज क्षेत्र का मान बढ़ाया है। छात्रा की उच्च शिक्षा संस्थान में सफलता की जानकारी पर यहां विद्यालय परिवार में बुधवार को खुशी का माहौल देखा गया। भेभौंरा गांव के समाजसेवी प्रकाशचंद्र मिश्र की पुत्री ऋतिका की सफलता पर घर परिवार के साथ गांव में भी लोगों का सिर ऊंचा हुआ दिखा है। ऋतिका मिश्रा की पारिवारिक पृष्ठभूमि भी प्रशासनिक व शैक्षिक क्षेत्र में अंचल के लिए गौरवपूर्ण रही है। ऋतिका के बड़े पापा रमेशचंद्र मिश्र आईएएस अधिकारी के रूप में प्रदेश के गृह सचिव पद पर आसीन होकर क्षेत्र का नाम रोशन कर चुकें है। वहीं ऋतिका ने अझारा स्थित पं. नागेशदत्त पब्लिक स्कूल से इण्टरमीडिएट तक की शिक्षा ग्रहण की है। छात्रा ऋतिका मिश्रा का आईआईएमबी (भारतीय प्रबंधन संस्थान बैंगलोर) में चयन होने से विद्यालय परिवार गदगद है। मेधावी छात्रा की इस उपलब्धि पर ऋतिका के माता-पिता एवं विद्यालय परिवार के लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशियां साझा की। वहीं विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष रमेशचन्द्र मिश्र, गौरव मिश्र, रीमा मिश्रा ने ऋतिका की उपलब्धि को गौरवपूर्ण कहा है। वहीं भागवतदत्त पीजी कालेज की प्राचार्या डॉ0 पूनम त्रिपाठी, पं. नागेशदत्त पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य एसएन त्रिपाठी, प्राचार्य राहुल सिंह, प्राचार्य शारदा प्रसाद विश्वकर्मा, डॉ. लक्ष्मीकांत तिवारी, डॉ. शालिनी शुक्ला, डॉ. लक्ष्मीकांत द्विवेदी, डॉ. रेखा पाण्डेय, श्याम शंकर मिश्र, रवीन्द्र नाथ शुक्ल, लक्ष्मीकांत पाण्डेय, ऋषिकेश पाण्डेय, दुर्गेशचन्द्र तिवारी, हृदयशंकर पाण्डेय, अनिल द्विवेदी, शैलेन्द्र शुक्ल ने भी उपलब्धि पर प्रसन्नता जतायी है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!