?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
जैसलमेरA2Z सभी खबर सभी जिले की

बालोतरा में प्रतापदान पर दिनदहाड़े गला काटने एवं प्राणघातक हमले के विरोध में सर्वसमाज का मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Mahendra singh chouhan

 

IMG 20240502 WA0542

जैसलमेर

बालोतरा मे प्रतापदान के साथ हुई जघन्य हत्या के प्रयास के विरोध में जैसलमेर ज़िला मुख्यालय पर सर्व समाज द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
अखिल भारतीय चारण महासभा के प्रदेश मंत्री रूघदान झीबा ने बताया कि बालोतरा ज़िले में चारण समाज के एक व्यक्ति प्रतापदान पुत्र पाबुदान जाति चारण निवासी मेलावास तहसील चितलवाना ज़िला सांचौर हाल बालोतरा के साथ मलाराम पुत्र दीपाराम जाति जाट ने तीन दिन पूर्व आपसी विवाद को लेकर हुई बहस में निर्मम तरीक़े से लोहे की गर्म सरियों से पीटकर हत्या का प्रयास किया गया जिसकी सूचना पुलिस थाना बालोतरा में देने के बावजूद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई इसके दो दिन बाद में पुनः धारदार हथियार से सर काट कर हत्या का प्रयास किया गया जो कि एक लोकतांत्रिक देश में संविधान के नियमों के अनुरूप जीने के अधिकार को खुली चुनौती है जिसका सभ्य समाज में क़तई स्थान नही है ।
पुलिस को एफ़आइआर देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होना सरकार एवं क़ानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगाता है जो कि आमजन मे ,सभ्य समाज में भय व डर का वातावरण पैदा करने को प्रेरित करता है ।

सर्व समाज की सरकार से माँग है कि-

1.इस क्रूरता पूर्वक कृत्य के कार्य योजना बनाने वाले दोषियों एवं कृत्य को घटित करने वाले दोषियों एवं तत्पश्चात संरक्षण देने वाले दोषियों को अविलंब चिन्हित कर उन्हें गिरफ़्तार किया जाए एवं कठोर सजा दे।

स्थानीय पुलिस के उदासीन रवैये को देखते हुये उक्त विभत्स हमले की जाँच स्थानीय पुलिस से न करवाई जाये ताकि पीडीत को न्याय मिल सके एवं सर्व समाज का पुलिस व प्रशासन में विश्वास क़ायम रहे।
दोषियों के ख़िलाफ़ नियमानुसार सख़्त से सख़्त कार्रवाई करने हेतु प्रकरण को अविलंब न्यायालय में प्रस्तुत किया जाए तथा तीव्र गति से दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होना सुनिश्चित किया जाए ताकि भविष्य में राज्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो एवं इस प्रकरण में सम्मिलित दोषियों का मनोबल गिरे।
पीड़ित परिवार को वांछित सुरक्षा एवं सहायता राज्य सरकार द्वारा अविलंब मुहैया करवाई जाए उपस्थित सर्व समाज के लोगों ने कहा की जल्दी कार्यवाही न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी ।

इस अवसर पर सर्व समाज के सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया, एडवोकेट सवाई सिंह देवड़ा ,सूरजपाल सिंह बडोड़ा गांव,हिंदू सिंह म्याजलार,जीवन सिंह हाबूर,हरिसिंह दव ,सरदार सिंह दव,लालुसिंह सोढा,दुर्गेश आचार्य,शंभुसिंह छतांगढ,आसुसिंह तेजमालता,बाबुदान जी मूलिया,सांगीदान झीबा,गिरधारी दान कोडा,इंद्रदान देवल,छोटुसिंह ,नेमीचंद भार्गव,,मुलकरण रतनु,धर्मेंद्र दान हाकम दान सुरतानिया ,,चंदनदान झीबा,जुगतदान झीबा,नीमदान चारण,शंकरदान देथा,देवीदान बालेवा,विजयकरण रतनु,जीवनदान बारहट,रेवंतदान देथा,स्वरूप चारण,आवडदान देवल ,,दलपतदान माडवा ,मेहताब दान चारण,,श्रवणदान चारण, रेवंतदान चारण ,,तिलोक दान देवल,शंकरदान देथा,गोविंद चारण,लुणदान देथा,खेतदान देवल ,सुमेरदान आदि उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!