?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशमथुरा

ग्राम दलौता में धूमधाम से मनाई गई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती

गायक मुनीर और लक्ष्मण पटेल ने बांधा समां

IMG 20240509 WA07241 IMG 20240509 WA0723मथुरा गुरुवार को जनपद की तहसील छाता थाना शेरगढ़ के अंतर्गत ग्राम दलौता में हिंदू संगठन कमेटी द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई।

गुरुवार को ग्राम दलौता में हिंदू संगठन कमेटी द्वारा समाजसेवी ठाकुर गोविंद भैया के सानिध्य में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती मनाई सर्वप्रथम वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी के चित्रपट पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अनेक वक्ताओं ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जीवन गाथा पर प्रकाश डाला और और मुगल शासको से हिंदुओं के लिए हुए युद्ध एवं त्याग की वीरगाथा का विस्तार से वर्णन किया एवं गायक मुनीर लक्ष्मण सिंह पटेल मटका पर प्रताप सिंह बृजवासी गौरव योगेश योगेंद्र गोला ने राष्ट्रभक्ति और महाराणा प्रताप जी से ओत प्रोत गीत गाकर ग्राम वासियों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रजो नेताजी ने की।
इस मौके पर समाजसेवी गोविंद भैया चंद्रपाल नेताजी गुपाल ठाकुर मंगला ठाकुर मुरारी पहलवान पीतो ब्रिजन जवाहरलाल मुकेश ठाकुर हुकम सिंह लच्छो चन्नो मोनी सिंह ईश्वरी पंडित आदि ग्रामवासी भारी संख्या में मौजूद रहे।

राजकुमार गुप्ता

जिला संवाददाता मथुरा

Back to top button
error: Content is protected !!