?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थान

लनर्स का सर्वे करवाकर ग्रीष्मावकाश से पूर्व प्रशिक्षण आयोजित करना सुनिश्चित करें : जिला कलेक्टर

1715265546940 1715265556432सीकर. जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी की अध्यक्षता में गुरूवार को शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय निष्पादन समिति, पीएमश्री योजना, जिला स्तरीय मीड–डे मील, राष्ट्रीय शिक्षा निति 2020 की जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में उन्होने निर्देश दिये कि प्रवेशोत्सव के दौरान जिले में एक भी बच्चे को नामांकन से वंचित नहीं रखना सुनिश्चित करें।

उन्होंने समस्त सीबीईओ को निर्देशित किया कि उनके क्षेत्र में कोई भी बच्चा ड्रॉफ्ट आउट नहीं रहे तथा बाहर के बच्चों को भी स्कूल से जोडने का कार्य करें। जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक, प्राथमिक समस्त सीबीईओ से यह प्रमाण पत्र लेवे कि उनके क्षेत्र में कोई भी बच्चा ड्रॉफ्ट आउट नहीं रहें। उन्होंने जिले में लनर्स का समस्त सीबीईओ सर्वे करवाने के साथ ही ग्रीष्मावकाश से पूर्व 38 हजार लनर्स का प्रशिक्षण आयोजित करें। इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने कहा कि आगामी शिक्षा सत्र में नामांकन के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

जिला कलेक्टर चौधरी ने दोनों जिला शिक्षाधिकारियों को जिले के विद्यालयों में गुणवत्ता शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक कार्ययोजना तैयार कर एक नवाचार करने, एक दूसरे ब्लॉक के स्कूल का निरीक्षण करने, नामांकन बढ़ाने में एनजीओं का सहयोग लेने, नामांकन की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिले के प्रत्येक विद्यालय में जहां खेल मैदान नहीं है वहां पर मनरेगा में भूमि आवंटन करवाने का प्रस्ताव जिला परिषद को भिजवाने तथा उपलब्ध खेल मैदानों को विकसित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग जिले में खेलों इंडिया योजना में खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए एक कार्य योजना तैयार करने के साथ ही बच्चों के स्किल डलवल्पमेंट के लिए विशेष कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिये।

जिला कलेक्टर ने अलोदा टाईम्स एवं साक्षरता एवं सतत् शिक्षा विभाग के उल्लास पोस्टर का विमोचन किया।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर हेमराज परिडवाल ने मीड डे मील बैठक की समीक्षा करते हुए कहा कि मिड डे मील एक सामाजिक कार्यक्रम है, संबंधित अधिकारी अपने उत्तरदायित्वों का गंभीरता से पालन करें। उन्होंने कहा कि मिड डे मील की गुणवत्ता को बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने जिले में समस्त विद्यालयों में मिड डे मील से संबंधित समस्त रिकार्ड जिसमें मिड डे मील रजिस्टर, दैनिक उपस्थिति डायरी, अभिभावक रोस्टर निरीक्षण रजिस्टर, कैश बुक एवं मिड डे मील उपयोगिता प्रपत्र समान प्रक्रिया में संधारण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए जन सहभागीता लेने, पेयजल विहीन विद्यालयों में पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था करने,छात्राओं के जो शौचालय जर्जर हो चुके है उनकी मरम्मत का प्रस्ताव भिजवाने, आधार, जनाधार नामांकन के लिए बच्चों के परिजनों को प्रेरित करने के निर्देश दिये। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक लालचंद नहलिया, माध्यमिक शीशराम कुल्हरी, समस्त सीबीईओ, सहायक प्रयोजना अधिकारी योगेन्द्र पाल सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!