?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
जैसलमेरA2Z सभी खबर सभी जिले की

पर्यावरण प्रेमी सांगाराम सुथार ने जन्मदिन के मौक़े पर पक्षियों के लिए लगाए परिंडे!

Mahendra singh chouhan

पर्यावरण प्रेमी सांगाराम सुथार ने जन्मदिन के मौक़े पर पक्षियों के लिए लगाए परिंडे!

IMG 20240513 WA0543

रासला पंचायत के सांवता निवासी सांगाराम सुथार ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर ओरण टीम के सदस्यों के साथ देगराय ओरण में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए, उन्होंने बताया कि मेरा शुरू से ही पर्यावरण के प्रति अटूट प्रेम एव स्नेह हे। मै इस अवसर पर देगराय ओरण में बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाकर उसमे हमेशा पानी डालने का संकल्प ले रहा हूं। ओरण में परिंडे लगाने में मेरे सहयोगी पर्यावरण प्रेमी सुमेरसिंह भाटी व डूंगर सिंह भाटी ने बताया कि गर्मियों के मौसम में बेज़ुबान पक्षियों के लिए पानी की सख्त आवश्यकता होती है। इसलिए मैने इस अवसर पर यह पहल की हे ताकि मेरी इस पहल से गांव के युवा प्रेरणा लेकर भी इस तरह के कार्य कर सकते हैं और इस भयंकर गर्मी के मौसम में बेजुबान पक्षियों के लिए यह मेरा कार्य वरदान साबित होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!