A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर
Trending

पुलिस की कार्य प्रणाली से क्षुब्ध युवक ने खुद पर डीजल उड़ेलने का प्रयास 

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

पुलिस की कार्य प्रणाली से क्षुब्ध युवक ने खुद पर डीजल उड़ेलने का प्रयास Screenshot 2024 0418 160650 14

 

क्षेत्र के एक गांव के युवक ने पुलिस के व्यवहार व कार्य प्रणाली से असंतुष्ट होकर कोतवाली परिसर में अपने ऊपर डीजल डालकर खुद को आग लगाने का प्रयास कर डाला । यह देख पुलिस वालों के हाथ पांव फूल गए । पुलिस ने काफी मशक्कत कर युवक को समझा बुझाकर घर भेज दिया है । सात मई को विद्यालय के लिए आई एक छात्रा रास्ते से ही गुम हो गई थी । जब दो बजे तक छात्रा घर नहीं पहुंची तो छात्रा के परिजनों ने विद्यालय आकर छात्रा के विषय में जानकारी की । अध्यापकों ने छात्रा के विद्यालय न आने की कही । जिस पर परिजनों ने छात्रा को काफी तलाशा और कोई सुराग नहीं मिला । छात्रा के पिता ने थाने आकर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दिन बाद पुलिस तफ्तीश को घर पहुंची तो परिजनों ने दो युवकों के नाम पुलिस बताते हुए एक और तहरीर दे दी गई । रविवार तक छात्रा का कोई पता नहीं चला तो परिजन थाने आ गए और पुलिस से छात्रा को बरामद करने के लिए कहने लगे । तीन – चार घंटे थाने में बैठने के बाद पुलिस ने पीड़ितों की बात पर कोई गौर नहीं किया और पीड़ितों को फटकारा तो क्षुब्ध होकर छात्रा के चाचा ने डीजल की कैन मंगाकर अपने ऊपर उड़ेलते हुए आग लगाने का प्रयास किया। डीजल डालने से युवक को रोका गया और समझा बुझाकर घर भेज दिया गया ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!