A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेअलीगढ़उत्तर प्रदेशताज़ा खबर
Trending

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केन्द्र पर मातृ दिवस के उपलक्ष्य में किया गया कार्यक्रम का आयोजन

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केन्द्र पर मातृ दिवस के उपलक्ष्य में किया गया कार्यक्रम का आयोजन

Screenshot 2024 0418 160650 14

 

महानगर के रघुवीरपुरी स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सेवाकेंद्र में मातृ दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व महापौर शकुंतला भारती एवं विशिष्ट अतिथि नगला मसानी गौशाला प्रभारी कृष्णा गुप्ता के साथ सेवा केंद्र प्रभारी बी के सुनीता , अंजू अग्रवाल , नीता अग्रवाल , अर्चना चौधरी ने संयुक्त रूप में दीप प्रज्वलन कर शुभारम्भ किया एवं अतिथियों का आत्मा स्मृति का तिलक एवं कुमारी पालक ने मां पर आधारित नृत्य से स्वागत किया गया । कार्यक्रम का विषय ” स्वच्छ एवं स्वस्थ परिवार के लिए माताओं की भूमिका ” विषय पर अपने उद्गार व्यक्त करते हुए शकुंतला भारती ने कहा कि आज बच्चों में आधुनिकता की दौड़ की बजाय अपने मूल भारतीय संस्कृति के संस्कार भरने चाहिए । जिससे घर संसार की सभी समस्याओं से हम निजात पा सकें । और यह जिम्मेदारी माता के ऊपर होती है , वही विशिष्ठ अतिथि के रूप में कृष्णा गुप्ता जी ने कहा कि यदि माताएं बहने स्वयं अध्यात्म से जुड़े तब वह अपने आने वाली पीढ़ी को कलयुग में रहते भी सुरक्षित रख सकते हैं । सेवा केंद्र प्रभारी बी के सुनीता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अपने भाव भावना पूर्ण उद्गार व्यक्त करते हुए कहा की माता एक शब्द नहीं है इस अवसर पर सेवा केंद्र की बी के सरस्वती , भावना , सहित भारी संख्या में मातृशक्ति छोटे – छोटे बच्चे भी उपस्थित रहे ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!