
वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों के उपचुनाव के परिणाम सोमवार 23 जून को आ चुके हैं। जानकारी अनुसार आप पार्टी ने गुजरात की विसावदर और पंजाब की लुधियाना वेस्ट की सीटे फिर से जीत दर्ज कर ली है। भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात की कडी एससी सीट और तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल की की कालीगंज विधानसभा सीट पर अपना कब्जा बनाए रखा है। केरल की नीलांबुर विधानसभा सीट कांग्रेस की अगुवाई वाले यूडीएफ ने सत्तारूढा एलडीएफ से हथिया ली है। इन सीटों पर 19 जून 2025 को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। दिल्ली विधानसभा चुनाव में पराजय के बाद उपचुनाव के आए नतीजे आप पार्टी के लिए संजीवनी बूटी का का कार्य किया है। पंजाब मे इससे आप पार्टी की सरकार को मजबूती मिलेगी, और गुजरात में नए दमखम के साथ वर्ष 2027 चुनाव की तैयारी पार्टी करेगी। आप पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लुधियाना की जीत ने सरकार के कामकाज पर जनता ने अपनी मुहर लगा दी है। अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की खाली सीट से राज्यसभा में जाने से इंकार कर दिया है। गुजरात में कांग्रेस की पराजय की नैतिक जवाबदारी लेते हुए गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने अध्यक्ष पद से अपना त्यागपत्र दे दिया है। जानकारी अनुसार गुजरात प्रदेश अध्यक्ष नये नियुक्ति तक वरिष्ठ विधायक शैलेश परमार प्रभारी अध्यक्ष रहेंगे। बंगाल के कालीगंज विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस की विजय रैली के दौरान धमाके में तमन्ना की मौत हो गई। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुलिस को कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं। भजपा ने सरकार पर हिंसक वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया है।।