A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरप्रताप गढ़

पाक अधिकृत कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने के लिए चार सौ पार का भाजपा जनता को सौप रही लक्ष्य-योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री को गदा भेंटकर सम्मानित करते भाजपा सांसद व अन्य

पाक अधिकृत कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने के लिए चार सौ पार का भाजपा जनता को सौप रही लक्ष्य-योगी आदित्यनाथ

लालगंज-प्रतापगढ़। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस और सपा देश को हर तरह से बर्बाद करने पर आमादा हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की मजबूती पर आंच नहीं आने देगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया का नम्बर एक का देश बनाने के लिए जुटी हुई है। रविवार को प्रतापगढ़ के रामपुर खास में नया का पुरवा में भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद संगम लाल गुप्ता के समर्थन में एक विशाल जनसभा में बोलते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को रोज पाकिस्तान का भय सता रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने गरीबों को आवास बांटे तथा लोगों को हर तरह से मदद पहुंचायी है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर रविवार को बड़ा हमला बोलते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राहुल और अखिलेश मिलकर देश के माहौल को फिर कमजोर बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नौजवानों और किसानों तथा महिलाओं की प्रगति का रास्ता तय किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव में चार सौ पार का नारा इसलिए दे रही है ताकि भारत मजबूती के साथ पाक अधिकृत कश्मीर को वापस ले सके। उन्होंने कहा कि आंवला प्रतापगढ़ की पहचान है आंवला के कारण प्रतापगढ़ आज दुनिया में छा गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा का जब जब गठजोड़ हुआ देश में अनर्थ हुआ। उन्होंने कहा कि कांशी में जब संकटमोचन पर आतंकी हमला हुआ तो केन्द्र में कांग्रेस और प्रदेश में बसपा सरकार थी। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के कारण शिक्षा तथा स्वास्थ्य व पेयजल, सड़क का मजबूती से बिछ रहा जाल तेजी से विकास का परिचायक है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम को ले आने वाले ही देश का कल्याण कर सकते हैं। प्रतापगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सांसद संगमलाल गुप्ता व अन्य नेताओं ने सामूहिक रूप से गदा भेंट कर सम्मानित किया। जनसभा को मुख्यमंत्री के आने के पूर्व प्रदेश के पूर्व मंत्री मोती सिंह, पूर्व मंत्री प्रो. शिवाकान्त ओझा, शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी, पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह, पूर्व विधायक धीरज ओझा, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, केके सिंह आदि ने भी संबोधित कर प्रतापगढ़ में भाजपा की जीत का दावा किया। सांसद एवं पार्टी प्रत्याशी संगम लाल गुप्ता ने जनसभा में आए लोगों का स्वागत तथा नागेश प्रताप सिंह छोटे सरकार ने आभार जताया।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!