A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर
Trending

रायपुर–मुंगेली का एक बेटा केंद्र में राज्यमंत्री और दूसरा बेटा राज्य में उपमुख्यमंत्री बना है, अब क्षेत्र का होगा तेजी से विकास : उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव*

पीएम मोदी जी ने श्री तोखन साहू को दी बड़ी जिम्मेदारी, मुंगेली और लोरमी का बढ़ा मान-सम्मान : डिप्टी सीएम साव*

*केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू और उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव का मुंगेली, लोरमी में हुआ भव्य स्वागत

रायपुर /राहुल सेन/20।06।2024

केंद्रीय आवास एवं शहरी राज्यमंत्री श्री तोखन साहू और उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव का गुरुवार को मुंगेली व लोरमी में अभिनंदन किया गया। साथ में मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले व पूर्व सांसद श्री लखनलाल साहू का स्वागत किया गया।IMG 20240620 WA0185

 

गौरतलब है कि राज्यमंत्री बनाए जाने के बाद श्री तोखन साहू का प्रथम मुंगेली और लोरमी आगमन हुआ। इस अवसर पर दोनों शहर के विभिन्न चौक चौराहों में भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, नगरवासियों ने केंद्रीय राज्यमंत्री और डिप्टी सीएम का भव्य स्वागत किया। इसके अलावा क्षेत्र के गांव खपरीडीह, मनोहरपुर, बंधवा, चंदली, झापल सहित अन्य गांवों में रिमझिम बारिश के बीच अपने नेताओं का अभिनंदन किया।IMG 20240620 WA0181 1

 

उपमुख्यमंत्री श्री साव सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, आप लोगों ने श्री तोखन साहू को भारी मतों से जिताकर सांसद बनाया और मोदी जी ने केंद्र में राज्यमंत्री की बड़ी जिम्मेदारी दी है, इसके बाद अब राज्यमंत्री का प्रथम नगर आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत किया है। इसके लिए जनता जनार्दन को प्रणाम करता हूं। श्री साव ने कहा कि, मुंगेली का एक बेटा केंद्र में मंत्री बना है, वहीं दूसरा बेटा राज्य में उपमुख्यमंत्री है, इससे जिले के सभी लोग बेहद खुश है। उन्होंने कहा कि, श्री तोखन साहू, श्री पुन्नूलाल मोहले, श्री लखनलाल साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि मिलकर मुंगेली के विकास के लिए कार्य करेंगे।

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!