A2Z सभी खबर सभी जिले कीशिमलाहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में 15 साल पुराने सरकारी वाहन होंगे स्क्रैप, 12 स्क्रैप केंद्र खोलने की तैयारी

स्क्रैप केंद्र खोलने को लेकर कार्यशाला भी कर चुका है विभाग

हिमाचल में 15 साल पुराने सरकारी वाहनों को सरकार स्क्रैप करेगी। इसके लिए सरकार व परिवहन विभाग प्रदेश के 12 जिलों में 12 स्क्रैप केंद्र खोलने की तैयारी कर रहे हैं। अक्तूबर महीने से इसकी शुरूआत हो सकती है। स्क्रैप के लिए जाने वाले वाहन के किसी भी स्पेयर पार्ट को रियूज यानी इस्तेमाल में नहीं लाया जा सकेगा। जब वाहन स्क्रैप के लिए जाएगा तो इसका पूरा रिकॉर्ड भी मैंटेन किया जाएगा। सरकार का तर्क है कि सरकारी पुरानी हो चुकी गाड़ियों की ऑक्शन हो जाती है। एक समय में गाड़ी पुरानी हो जाती है और कबाड़ बन जाती है लेकिन इनके कुछ पाट्र्स को मैकेनिक खोल कर प्रयोग करते रहते हैं और यह इस्तेमाल चलता रहता है। वहीं ऐसा करने से सरकार की सरकारी पुराने वाहनों को खत्म करने की जो मंशा है वह पूरी नहीं होती। स्क्रैप पॉलिसी के तहत स्पेयर पार्टस को इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। फिलहाल निजी वाहनों को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

परिवहन विभाग की ओर से हाल ही में इसको लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इसमें स्क्रैप केंद्र खोलने के इच्छुक लोगों को राज्य सरकार की स्क्रैप पॉलिसी के बारे में बताया गया। इसके लिए नियम व शर्तें क्या होंगी, इसकी जानकारी भी दी गई है। विभाग का कहना है कि जल्द ही इस की आगामी प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। विभाग ने स्क्रैप केंद्र खोलने के लिए आवेदन मांगे थे। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग आवेदनों की स्क्रूटनिंग कर रहा है। जल्द ही चयनित फर्म को कारोबार शुरू करने की अनुमति दी जाएगी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!