A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

सांसद कुलदीप इंदौरा का भव्य स्वागत

ताजा रिपोर्ट विनोद खन्ना

हनुमानगढ़(विनोद खन्ना) हनुमानगढ़ टाउन के वार्ड नं. 27,भभुता सिद्ध कॉलोनी में होठला परिवार द्वारा हनुमानगढ़ गंगानगर लोकसभा सांसद कुलदीप इंदौरा का भव्य स्वागत किया गया । इस मौके पर धानका समाज के सभी जनप्रतिनिधि, समाज के लोग व वार्डवासी उपस्थित थे । इस मौके पर ओम प्रकाश होठला, राजकुमार होठला, बलवंत होठला व विक्रम होठला ने नवनिर्वाचित लोकसभा सांसद कुलदीप इंदौरा का पगड़ी पहनकर, शाल उठाकर व माला पहनाकर स्वागत किया । इस मौके पर सभी ने कुलदीप इंदौरा के सांसद बनने पर बधाई दिए व हमेशा ही समाज की समस्याओं को हल करने व धानका समाज को अनूसचित जनजाति श्रेणी में शामिल करने की बात कही । इस मौके पर सांसद कुलदीप इंदौरा ने कहा कि हनुमानगढ़ गंगानगर के मतदाताओं का दिल से आभार व्यक्त करता हु जिन्होंने मुझे भारी मतो से विजयी बनाकर लोकसभा में भेजा,उन्होंने कहा मैं हमेशा ही गंगानगर हनुमानगढ़ की समस्याओं को लोकसभा में उठाता रहूंगा, इस मौके पर समस्त समाज के गणमान्य नागरीक उपस्थित थे ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!