A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

भामाशाह द्वारा स्कूली बच्चों को वितरण किए गए ट्रैक सूट, ट्रेक सूट पाकर खिलें नौनिहालों के चेहरे ।

 

भामाशाह द्वारा स्कूली बच्चों को वितरण किए गए ट्रैक सूट, ट्रेक सूट पाकर खिलें नौनिहालों के चेहरे ।IMG 20240709 WA0052 IMG 20240709 WA0053

रोहट। उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भुरियासनी , रा.उ.मा.वि.कलाली , रामपुरा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामपुरा की ढाणी के स्कूली बच्चों को भामाशाह महेंद्र कंदोलिया ने सभी कक्षाओ में अध्ययनरत बच्चो को ट्रेक सूट वितरण किए। इस दरम्यान ट्रेक सूट पाकर नौनिहालों के चेहरें खिल उठे। भामाशाह महेन्द्र कंदोलिया ने कहा कि नन्हें मुन्ने बच्चे ही आने वाली पीढ़ी के भविष्य है, इन बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलें तब देश और समाज की उन्नति की किरण में योगदान मिलेगा। इस दौरान भामाशाह हनुमान कंदोलिया, पीईओ नरेंद्र सिंह रतनू , प्रधानाचार्या रामपुरा सुनीता दवे, प्रधानाध्यापिका भुरियासनी निर्मला बारहठ, प्रधानाध्यापिका रामपुरा की ढाणी शारदा बिजावत, सत्यनारायण शर्मा, वार्ड पंच, विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति अध्यक्ष धन्नाराम लोहार , हरीराम पटेल , कालुराम सरगरा, वार्ड पंच मांगीलाल सरगरा, ओमप्रकाश सुथार , करुणा बिट्ठू, करुणा आढ़ा, प्रकाश भाटी, वीणा शर्मा, ममता शर्मा, पीटीआई नजमा , खुशबू जांगिड़, वंदना चारण, देवीरानी मिश्रा , रजनी चारण, सीमा खोजा, अनु बिश्नोई, विनिता राजपुरोहित, रमजान मुगल, रूपसिंह कमला, सुभाष बिश्नोई, पीटीआई आशा कंवर, एसएमसी अध्यक्ष भूरियासनी जीवराज सिंह राजपुरोहित, इत्यादि जने रहे उपस्थित, विद्यालय परिवार ने भामाशाह का माला एवं साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

फोटो

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!