
आजमगढ़ 10 जुलाई- जिलाधिकारी श्री विशाल भारद्वाज ने कहा कि सचिव एवं ग्राम प्रधानों का प्राथमिक दायित्व गौवंश का संरक्षण है। उन्होंने कहा कि गोवंश/निराश्रित गोवंश का संरक्षण प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही कतई क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिवों को स्पष्ट बता दिया जाए कि यदि कहीं गोवंश संरक्षण में लापरवाही अथवा गोवंश की दुर्गति की घटना प्रकाश में आती है तो यह स्वीकार योग्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए उत्तरदाई व्यक्ति के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई तो होगी ही, इसके साथ ही एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
[yop_poll id="10"]









