सोनभद्रA2Z सभी खबर सभी जिले की

तेज़ रफ़्तार का कहर अज्ञात ट्रेलर की चपेट में आने से पत्नी की मौत बाल बाल बचा पति

चन्दन गुप्ता

सोनभद्र//अनपरा थाना अंतर्गत रेनुसागर चौकी क्षेत्र के वार्ड नं 20 टैगोर नगर के डीह बाबा रोड गली समीप निवासी अजीत गुप्ता पुत्र रामदास गुप्ता दोपहर 12:30 करीब अपने पत्नी लक्ष्मी गुप्ता के साथ कौवानाला स्थित कौशल विकास के तहत सिलाई प्रशिक्षण योजना से फार्म भरकर पति पत्नी अपने घर को वापस लौट रहे थे वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग के अनपरा मोड समीप स्थित रेलवे क्रासिंग पुल पर औड़ी की ओर से तेज रफ्तार में आ रही अज्ञात ट्रेलर मैं पीछे से टक्कर मार दिया टक्कर के दौरान पति बाल बाल बच गया और चपेट में आने से पत्नी घायल हो गई वही मौके से ट्रेलर शक्तिनगर की ओर फरार हो गया घटना की जानकारी होते ही आसपास के मौजूद लोगों द्वारा घायल महिला को पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टर ने घायल महिला को मृत्यु घोषित कर दिया ! घटना मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची अनपरा और रेनुसागर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीड़ित परिवार द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए दुद्धी भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है !IMG 20240710 WA0004 IMG 20240710 WA0006 IMG 20240710 WA0005

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!