A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकुशीनगरताज़ा खबर

कुशीनगर में यूपी 112 के पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

*प्रेस नोट जनपद कुशीनगर-*

*दिनांक-10.07.2024*

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी यू0पी0 112 कुशीनगर श्री अभिनव त्यागी के पर्यवेक्षण में डी0टी0यू0/यू0पी0 112 प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे के नेतृत्व में यू0पी0 112 फेज-2 परियोजना के अन्तर्गत जनपद में दिनांकः 04.07.2024 से 15 दिवसीय फे्रशर प्रशिक्षण प्रारम्भ है, जिसमें भिन्न-भिन्न थानों के पुलिस कर्मियों को यू0पी0 112 में पीआरवी वाहनो पर मौजूद उपकरणो जैसे एमडीटी,सीयूजी,वायरलेस सेट, पीए सिस्टम, बाडीवार्न कैमरा, पीटीजेड कैमरा, दंगा निरोधी उपकरण ,आरओआईपी व अन्य साफ्टवेयर व हार्डवेयर का प्रशिक्षण मु0आ0 राज नारायण पाल व आरक्षी अनूप यादव (डीटीयू प्रशिक्षक), अग्निशमन का प्रशिक्षण फायरमैन सुरेन्द्र यादव, रंजित कुमार व एसएन यादव,यातायात व्यवस्थापन से सम्बन्धित प्रशिक्षण टीएसआई इम्तियाज अहमद,मनोविज्ञान का प्रशिक्षण रुद्रप्रताप कुशवाहा(डीपीआरसी), वाल कल्याण संरक्षण का प्रशिक्षण सीपीओ विनय शर्मा, पर्यटन से सम्बन्धित प्रशिक्षण टीआईओ डॉ0 प्रानरंजन(पर्यटन अधिकारी कुशीनगर) व क्राइमसीन व्यवस्थापन का प्रशिक्षण मु0आ0 सत्येन्द्र पाल व आरक्षी अमरनाथ यादव द्वारा प्रदान किया गया है।

*सोशल मीडिया सेल*
*जनपद कुशीनगर*

कुशीनगर उत्तर प्रदेश

संवादाता- सोहराब अली मोo-9450456021
Back to top button
error: Content is protected !!