?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
बिहारA2Z सभी खबर सभी जिले कीबेगुसराय

बेगूसराय के कंकौल पंप के समीप अज्ञात अपराधी ने गोली मारकर एक व्यक्ति का किया जख्मी

 बेगूसराय! बिहार के बेगूसराय जिले में इन दिनो अपराधी बेलगाम है, आए दिन अपराधियो के द्वारा लोगों को गोली मारने से बाज नहीं आ रहे हैं! अपराधियों को यह थोड़ा सा भी भय या डर पुलिस के वर्दी का नहीं है! जबकि पुलिस की गश्ति गाड़ी 112 नंबर की हमेशा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एस एच – 55 बाजार समिति से लेकर हरदिया पेट्रोल पंप के आस पास गाड़ी लगी रहती है! इसके बावजूद भी अपराधी को पुलिस का भय डर नहीं है! गुरुवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकौल डीआरसीसी भवन के पास की है! जहां बाइक सवार दो अपराधी हथियार के साथ सुबह 9:00 बजे के करीब आए और जमीन के प्रॉपर्टी डीलर नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी विष्णु देव यादव के 28 वर्षीय पुत्र मिंटू यादव को पैर और वांह में गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर हथियार लहराते हुए भाग गये!
IMG 20240711 WA0020 1 इस संबंध में पूछने पर सदर डीएसपी -01 सुबोध कुमार ने बताया कि अपराधी के द्वारा गोली से घायल मिंटू यादव का ससुराल कंकौल गांव में पड़ता है! जहां रहकर वह जमीन का कारोबारी करता था! अपराधी के द्वारा उसे गोली मारकर जख्मी किया गया है! घायल मिंटू यादव का ईलाज शहर के एक कल्पना नर्सिंग हॉस्पिटल में अभी चल रहा है, जो बिल्कुल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं! उसे होश आने के बाद उसका फर्ज बयान लिया जाएगा!मुफस्सिल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच कर बदमाशों को पता लगाकर उसे छापामारी कर गिरफ्तार करने में लगी है!
ककौल डीआरसीसी भवन के पास गोलीबारी की इस घटना के बाद वहाँ पर अफरा तफरी मच गई! गोली की आवाज सुनकर लोग इधर-उधर भागने लगे! गोली से जख्मी हुए मिंटू यादव राष्ट्रीय जनता दल का पंचायत अध्यक्ष अभी है! इधर गोली लगने की जानकारी मिलते ही जिले भर के राजद कार्यकर्ताओं में गोलीबारी को लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा है राजद के जिलाध्यक्ष मोहित यादव ने कहा कि जिले में अपराधी इन दोनों बेलगाम बने हुए हैं! बिहार में डबल इंजन की सरकार चल रही है! सीएम नीतीश कुमार सुशासन बाबू कहलाते हैं फिर भी बेगूसराय में अपराधी हमारे राजद के एक मजबूत पंचायत अध्यक्ष को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिए ! अगर जिला प्रशासन शीघ्र अपराधियों को पता लगाकर गिरफ्तार कर उसे जेल शीध्र नहीं भेजती है तो आगे राजद के सभी कार्यकर्ता मिलकर जिलेभर में उग्र आन्दोलन करेगा!

Back to top button
error: Content is protected !!