A2Z सभी खबर सभी जिले की

एक घर से करीब 150 से अधिक कोबरा सांपों को सुशील मिश्रा के द्वारा रेस्क्यू कर निकाला गया

संवादाता ,सुरेश चन्द गांधी / श्रवण कुमार मद्धेशिया

IMG 20240711 WA0134

कुशीनगर / पडरौना : कुबेरनाथ थाना के अंतर्गत गांगरानी ग्राम सभा फुलबदन निषाद के घर में रात 10 बजे से करीब 150 से अधिक कोबरा सांपों को सुशील मिश्रा के द्वारा रेस्क्यू कर निकाला गया। फुलबदन निषाद के घर में एक ही रूम से सांपो का जखीरा निकाला गया। फुलबदन का मकान पक्का है परंतु चूहों द्वारा बिल बना होने के नाते उसी बिल में सांपों ने अपना घर बना रखा था और उसी बिल में सापों ने अंडा बच्चा दे रखा था।
रात करीब 8 बजे फुलबदन सोने के लिए चौकी के पास गया तो अचानक से उसे चौकी के पाया के पास एक बड़ा सा सांप दिखा सांप को देखते ही वो अपनी जान बचा कर घर से बाहर भागा और हल्ला करने लगा देखते ही देखते सैकड़ों की भीड़ इक्कठा हो गया परंतु किसी की हिम्मत नहीं हुई घर के अंदर जाने को। उसी भीड़ में से एक व्यक्ति ने गुलेलहा के निवासी सुशील मिश्रा के नंबर पर फोन करके बुलाया उसी समय से दोपहर 2 बजे तक करीब 150 से अधिक सांपों का रेस्क्यू करके जिंदा निकाला गया । रात में ही वन विभाग को सूचना किया गया दो कर्मचारी आए सांपों को देख उल्टे पांव वापस चले गए।
सुशील मिश्रा ने बताया कि अभी तक एक ही बड़ा सांप पकड़ा गया है दूसरा कहीं बाहर निकल गया । बाकी सब कोबरा सांप के बच्चे हैं इनको अपने घर लाया हूं कल इन सबको बाल्मिकी नगर जंगल में ले जाऊंगा छोड़ने।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!