A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

11 म० प्र० बटालियन एनसीसी सागर कैम्प सीएटीसी-XV का शुभारंभ

सागर स्थानीय 11 म० प्र० बटालियन एन सी सी सागर के कैम्प कमान्डेन्ट कर्नल अरूण बलहारा के निर्देशन में संयुक्त वार्षिक प्रशिषण शिविर XV एवं थल सेना शिविर के लिये चयनित एनसीसी कैडेटों का पुलिस प्रशिक्षण स्कूल मकरोनिया सागर में दिनांक 09 जुलाई 2024 से 18 जुलाई 2024 तक संचालित किया जा रहा है जिसमें सागर दमोह, रीवा, कटनी एव छतरपुर जिले के 500 एनसीसी कैडेट एवं 10 एनसीसी अधिकारी भाग ले रहे हैं। उक्त शिविर में पी आई स्टाफ एवं एनसीसी अधिकारियों द्वारा कैडेटों को शिविर में ड्रिल मैप रीडिंग फायरिंग एवं प्रशिक्षण से संबंधित अन्य गतिविधियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुये गहन प्रशिक्षण दिया जायेगा। शिविर के दौरान थल सेना शिविर के लिये सागर ग्रुप की विभिन्न यूनिटों से आये एनसीसी कैडेटों को ओटी, एमआर, हैल्थ एण्ड हाइजिन, टेंट पिचिंग एवं जेडी एफ एस गतिविधयों का प्रशिक्षण दिया जायेगा। साथ ही फायरिंग का कठिन प्रशिक्षण देकर एवं फायरिंग की बारीकियों से अवगत कराते हुये सर्विस शूटिंग शिविर के लिये जो ग्वालियर में आयोजित होना है, के लिये चयनित किये जायेगें।
IMG 20240712 WA0128
कैडेटों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास हेतु प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा एवं कैडेटस को पुरुस्कार दिये जायेंगे। प्रतियोगिताओं में ड्रिल कॉम्पिटिशन फायरिंग कॉम्पिटिशन, निबन्ध प्रतियोगिता पौधारोपण पुलिस प्रशिक्षण स्कूल सागर एवं बॉलीबाल प्रतियोगिता प्रमुख हैं।
IMG 20240712 WA0126
शिविर में कैम्प कमांडेंट कर्नल अरूण बलहारा द्वारा ओपनिंग एड्रेस में कैडेटों का परिचय लेते हुये कैडेटों को एनसीसी के उ‌द्देश्यों, देश सेवा एवं देशहित में काम करने के लिये उच्चस्तरीय प्रोत्साहन दिया गया और सभी कैडेटों को शिविर के दौरान रक्षा सेवा में जाने के लिये प्रोत्साहित करते हुये उत्साहवर्धन किया गया। कैम्प कमांडेंट के द्वारा एनसीसी कैडेटों के उत्बोधन के पश्चात् कैडेटों में हर्ष उल्लास का वातावरण देखा गया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!