A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरप्रताप गढ़

जमीन की रंजिश में हुई मारपीट, आधा दर्जन से अधिक पर केस

जमीन की रंजिश में हुई मारपीट, आधा दर्जन से अधिक पर केस

लालगंज, प्रतापगढ़। कोतवाली पुलिस ने जमीनी रंजिश में हुई मारपीट की घटना को लेकर आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के कटरा बलीपुर इनहन गांव की सुमित्रा देवी पत्नी कामता प्रसाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि एक जुलाई को जमीन की रंजिश में गांव के राम नरेश, प्रेमकुमार, प्रदीप कुमार, लीलावती पत्नी रामनरेश, किरन पुत्री रामलाल, सोनी पुत्री रामनरेश कुछ अज्ञात लोगों के साथ उसके दरवाजे पर पहुंचे। गालीगलौज करते हुए घर में घुसकर परिवार के लोगों को लाठी डण्डे से जमकर मारापीटा व जान से मारने की धमकी दी। जांच के बाद पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!