ताज़ा खबर

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र माझा कम्हरिया एवं आराजी देवारा का अपर जिलाधिकारी सदानंद गुप्ता ने तहसील क्षेत्र

 

IMG 20240712 WA0180

आलापुर (अंबेडकर नगर) तहसील क्षेत्र आलापुर अन्तर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र माझा कम्हरिया एवं आराजी देवारा का अपर जिलाधिकारी सदानंद गुप्ता ने तहसील क्षेत्र के पूर्वी छोर पर स्थित माझा कम्हरिया एवं आराजी देवारा का भ्रमण कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। मालूम हो घाघरा/सरयू नदी के बढ़ते जल स्तर के मद्दे नजर अराजी देवारा एवं माझा कम्हरिया गांव के कुछ हिस्से में पानी बढ़ रहा था।बाढ़ के सम्भावित खतरे के मद्देनजर प्रशासन की ओर से शासन के निर्देश पर चौकसी की जा रही है, जबकि इस समय नदी का जल स्तर स्थिर बना हुआ है । अपर जिला अधिकारी डॉक्टर सदानंद गुप्ता ने आलापुर उप जिलाधिकारी सदानंद सरोज, क्षेत्राधिकारी राम बहादुर सिंह, थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर विजय प्रताप तिवारी, पूर्ति निरीक्षक आलापुर डॉक्टर अमरदेव भास्कर, एवं खंड विकास अधिकारी जहांगीरगंज अनिल कुमार कुशवाहा एवं अन्य मातहत कर्मियों के साथ अराजी देवारा एवं माझा कम्हरिया का भ्रमण कर निरीक्षण किया और ग्रामीणों से जानकारी लिया तथा मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!