

लखीमपुर खीरी: डिजिटल हाजिरी के विरोध शिक्षको ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर जनपद के समस्त शिक्षकों द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया गया। ज्ञापन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा के द्वारा किया गया। उन्होंने बताया गया कि ऑनलाइन हाजिरी अव्यवहारिक एवं मानवीय संवेदना रहित है। यदि अध्यापक विद्यालय पहुंचने में विद्यालय समय से एक मिनट भी लेट हो जाता है तो वह उस दिन अनुपस्थित हो जाता है। शिक्षकों को ऑनलाइन अटेंडेंस देने में कोई दिक्कत नहीं है यदि सरकार हमें 30 ईएल, 15 सीएल, हाफ डे सी0एल0 एवम माह में पांच बार आधा घंटा लेट होने पर भी अनुपस्थित ना मानने की व्यवस्था आदि सहित शिक्षकों की अन्य तमाम मांगे मान लेती है तो शिक्षक ऑनलाइन अटेंडेंस लगाने के लिए तैयार हैं। परन्तु योगी सरकार उक्त मांगे पूर्ण किए बिना एक तानाशाहीपूर्ण आदेश शिक्षकों के माथे पर मढ़ रही है जिससे प्रदेश का शिक्षक समाज आक्रोशित हैं। प्रदेश के समस्त शिक्षकों ने संकल्प लिया है
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल से जिला रिपोर्ट अनिल कुमार की खास रिपोर्ट लखीमपुर खीरी से










