सोनभद्रA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

दाह संस्कार के लिए लकड़ी लेने गए विकलांग सफाई नायक को नगर पंचायत अध्यक्ष के भतीजे ने दौड़ा दौड़कर पीटा

चन्दन गुप्ता

अनपरा सोनभद्र l जिले की सबसे बड़ी नगर पंचायत जहाँ व्याप्त भरस्टाचार को लेकर प्रदेश मे सुर्खिया बटोर रहा है वही नगर पंचायत अध्यक्ष के घर मे एक विकलांग सफाई नायक की अध्यक्ष के भतीजे द्वारा पिटाई कर दिए जाने से क्षेत्र मे रोष व्याप्त है l सफाई नायक मोहन गुप्ता ने आरोप लगाया है कि रविवार को अनपरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 भरत नगर निवासी उमेश की लड़की का लम्बी बीमारी के बाद रविवार को निधन हो गया l सभासद अंगद सिंह के कहने पर दाह संस्कार के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष के घर पहुंचा जहाँ पहले से मौजूद नगर पंचायत अध्यक्ष विश्राम बैसवार व उनके पुत्र संजय वैसवार सहित अध्यक्ष के भतीजे शंकर दयाल बैठे थे जैसे ही उसने बताया कि दाह संस्कार के लिए लकड़ी लेने के लिए सभासद ने भेजा है शंकर दयाल अपशब्द बोलते हुए आग बबुला हो गए और गाली गलौज करते हुए विकलांग सफाई नायक को लात घुस्से से मारने लगे वह किसी प्रकार से अपनी गाड़ी छोड़कर वहा से भागने लगा पर उसे दौड़ाकर पीटने लगे घर के बाहर गुजर रहे लोगो ने बीच बचाव कर उसे बचाया l शंकर दयाल ने धमकी दिया कि कही आवाज़ उठाओगे तो तुम्हे नौकरी से निकालवा देंगे, सफाई नायक पवन गुप्ता ने घर पहुंच अपनी ज़ब आप बीती बताई तो लोगो मे आक्रोश फैल गया l सभासद अंगद सिंह,सपा नेता प्रशांत सिंह, गैवी यादव, इम्तियाज़ शेख, अतुल,मोहम्मद फुलील आदि ने विकलांग सफाई नायक की पिटाई की निंदा करते हुए कहा कि दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए l इस सम्बन्ध मे नगर पंचायत अध्यक्ष विश्राम बैसवार ने कहा मामले की जानकारी नहीं है lIMG 20240714 WA0022 2

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!